सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana Cabinet meeting time changed

हरियाणा कैबिनेट का समय बदला: अब इतने बजे होगी बैठक, माननीयों को भेजी गई सूचना

अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 21 Jun 2026 04:54 PM IST
विज्ञापन
सार

सरकार ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में आंशिक बदलाव के कारण बैठक का समय बदला गया है। इस संबंध में सभी माननीयों को सूचना दे दी गई है। 

Haryana Cabinet meeting time changed
हरियाणा कैबिनेट की बैठक का समय बदला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा सरकार ने 22 जून 2026 को होने वाली मंत्रिपरिषद की बैठक के समय में संशोधन किया है। सामान्य प्रशासन विभाग के मंत्रिमंडल अनुभाग द्वारा जारी संशोधित नोटिस के अनुसार, पहले यह बैठक सुबह 11 बजे प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसे सुबह 10 बजे आयोजित किया जाएगा।



माननीयों को भेजी गई सूचना 
नोटिस के अनुसार, बैठक सोमवार, 22 जून को हरियाणा सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ के मुख्य सभा कक्ष (मंजिल-4) में आयोजित होगी। सरकार ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में आंशिक बदलाव के कारण बैठक का समय बदला गया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री, सभी कैबिनेट मंत्री एवं राज्य मंत्री, राज्यपाल के सचिव सहित संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना भेज दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सभी प्रशासनिक सचिवों, विधि परामर्शी, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के निदेशक और पुलिस महानिदेशक को भी आवश्यक कार्यवाही के लिए अवगत करवाया गया है। यह संशोधित नोटिस 20 जून 2026 को जारी किया गया है। बैठक में राज्य के विभिन्न प्रशासनिक और नीतिगत मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed