सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Pension of doctor accused of  misdeed case cut by more than 90%

Haryana: जिस डॉक्टर को मिलती थी लाख रुपये से ज्यादा पेंशन, अब मिलेंगे मात्र 15 हजार; सरकार का सख्त एक्शन

अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 21 Jun 2026 02:23 PM IST
विज्ञापन
सार

डॉ. शैलेंद्र कुमार का नाम इससे पहले भी एक महिला से दुष्कर्म के मामले में सामने आ चुका है और वह उस प्रकरण में जेल भी जा चुका है।

Pension of doctor accused of  misdeed case cut by more than 90%
पुलिस गिरफ्त में दुष्कर्म आरोपी डॉ. शैलेंद्र - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा सरकार ने कुरुक्षेत्र जिला अस्पताल में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी डॉक्टर शैलेंद्र कुमार के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद राज्य सरकार ने डॉक्टर की पेंशन को न्यूनतम स्तर पर कर दिया है। आरोपी डॉक्टर की एक लाख 15 हजार रुपये मासिक पेंशन घटाकर मात्र 9 हजार रुपये कर दी गई है। 


भत्तों समेत मिलेगी 15 हजार रुपये पेंशन
भत्तों समेत अब उन्हें केवल 15 हजार रुपये ही मिलेंगे। स्वास्थ्य विभाग की इस अभूतपूर्व कार्रवाई को सरकार के उस कड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें साफ किया गया है कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ गंभीर अपराध करने वालों को न सिर्फ कानून के तहत सजा मिलेगी, बल्कि सरकारी सुविधाओं पर भी सख्त चोट की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते 29 मई की घटना
विभागीय सूत्रों के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्रवाई पहली बार की गई है। उल्लेखनीय है कि 29 मई को कुरुक्षेत्र जिला अस्पताल में परामर्शदाता चिकित्सक के रूप में कार्यरत डॉ. शैलेंद्र कुमार पर अस्पताल में आई एक नाबालिग के साथ कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगा था। 
विज्ञापन

 

नौकरी से किया बर्खास्त  
मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को अगले ही दिन गिरफ्तार कर लिया था। घटना के बाद राज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव से उसकी सेवाएं समाप्त कर दी थीं। बताया गया है कि डॉ. शैलेंद्र कुमार सेवानिवृत्ति के बाद दोबारा संविदा आधार पर नियुक्त किया गया था, लेकिन मामले के उजागर होने के बाद उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था। स्वास्थ्य विभाग ने आरोपी डॉक्टर पर आर्थिक चोट करने के लिए उसकी पेंशन भी घटा दी।

जानकारी के मुताबिक, डॉ. शैलेंद्र कुमार का नाम इससे पहले भी एक महिला से दुष्कर्म के मामले में सामने आ चुका है और वह उस प्रकरण में जेल भी जा चुका है। ऐसे में इस नए मामले के सामने आने के बाद सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed