सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana Health Department to Recruit 69 Physiotherapists

Chandigarh-Haryana News: हरियाणा में भर्ती होंगे 69 फिजियोथेरेपिस्ट, दो सीएचसी की भी मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले 54 रिक्त पदों पर भर्ती की थी योजना, अब 15 पद और बढ़ा दिए
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग में 69 फिजियोथेरेपिस्ट जल्द भर्ती होंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने हरियाणा लोक सेवा आयोग को पत्र भेज दिया है। पहले 54 रिक्त पदों पर भर्ती की योजना बनाई थी। अब 15 पद और बढ़ा दिए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने बताया, फिजियोथेरेपिस्ट की भर्ती से मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है। यह भर्ती राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक होगी।
उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार ने जींद के उझाना और करनाल के संभली गांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खोलने की स्वीकृति दे दी है। उझाना में सीएचसी के निर्माण के लिए 2195.46 लाख रुपये और संभली सीएचसी के लिए 2322.37 लाख रुपये की मंजूरी मुख्यमंत्री ने दी है। आरती सिंह राव ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिन ग्रामीण क्षेत्रों में उपस्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) या अन्य स्वास्थ्य संस्थान स्थापित करने की आवश्यकता हो, उन क्षेत्रों में जल्दी से जल्दी इसकी शुरुआत की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed