सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   MC Election in Sonipat Ambala and Panchkula

MC Election: कांग्रेस ने सोनीपत से जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, इनेलो ने की मेयर पद के उम्मीदवारों की घोषणा

अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 23 Apr 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
सार

कांग्रेस ने सोनीपत से निगर निगम चुनाव के लिए 18 वॉर्डों से उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसके अलावा इनेलो ने भी मेयर पद के उम्मीदवारों की घोषणा की है।  

MC Election in Sonipat Ambala and Panchkula
नगर निगम चुनाव - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आगामी नगर निगम चुनावों के लिए अपनी कमर कस ली है। पार्टी के हरियाणा मामलों के प्रभारी बीक. हरिप्रसाद ने सोनीपत नगर निगम के वॉर्ड सदस्यों के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों के नामों के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

Trending Videos


पार्टी द्वारा जारी सूची में विभिन्न वर्गों का ध्यान रखा गया है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह द्वारा हस्ताक्षरित इस सूची में कुल 18 वॉर्डों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। वहीं,  इनेलो ने नगर निगम चुनाव को लेकर अपने मेयर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी प्रमुख अभय सिंह चौटाला ने चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता कर बताया कि सोनीपत से एडवोकेट आनंद खत्री और पंचकूला से मनोज अग्रवाल को मेयर पद का उम्मीदवार बनाया गया है। अंबाला से उम्मीदवार के नाम की घोषणा जल्द किए जाने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभय चौटाला ने कहा कि सभी उम्मीदवार चुनाव चिन्ह पर ही मैदान में उतरेंगे। इस मौके पर आयोजित प्रेस वार्ता में इनेलो के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरएस चौधरी, प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा समेत कई अन्य नेता भी मौजूद रहे। पार्टी ने चुनाव में मजबूती से उतरने का दावा किया है।

अभय चौटाला ने कहा कि गेहूं खरीद में बायोमेट्रिक सत्यापन की अनिवार्यता से किसानों को भारी परेशानी हुई। मंडियों में उठान धीमा रहा और भुगतान में देरी हुई है। सरकार बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाना चाहती थी, लेकिन इनेलो के दबाव से खरीद प्रक्रिया पटरी पर आई। विशेष सत्र बुलाने को को गैरजरूरी बताते हुए कहा कि सरकार को किसानों की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। जमीन रजिस्ट्री और पोर्टल व्यवस्था को भी किसान विरोधी बताया। बंगाल चुनाव और बीबीएमबी मुद्दे पर भी सरकार की नीतियों की आलोचना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed