सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Seven schools in Ambala including Army Public School and KV receive threats via email

Ambala: आर्मी पब्लिक स्कूल व केवी एक सहित सात स्कूलों को मिली मेल पर धमकी, सुरक्षा एजेंसियां कर रही जांच

संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Thu, 23 Apr 2026 12:29 PM IST
विज्ञापन
सार

साइबर सेल और खुफिया एजेंसियां उस ईमेल आईडी की जांच कर रही हैं, जिससे ये संदेश भेजे गए हैं। शुरुआती जांच में इसे दहशत फैलाने की साजिश माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी जांच के जरिए मेल के सर्वर और लोकेशन को ट्रेस किया जा रहा है।

Seven schools in Ambala including Army Public School and KV receive threats via email
आर्मी पब्लिक स्कूल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। वीरवार को सुबह सैन्य क्षेत्र स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल की जूनियर व सीनियर ब्रांच, केंद्रीय विद्यालय-एक, दो, तीन, चार सहित एक अन्य निजी बड़े स्कूलों को ईमेल के जरिए विस्फोट की धमकी दी गई। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है।

Trending Videos


हालांकि अभी तक किसी भी स्कूल की तरफ से छुट्टी नहीं की गई है। पुलिस का दावा है कि स्थिति सामान्य है। स्कूलों में चेकिंग अभियान चलाकर जांच की जा चुकी है। ई-मेल में अभी तक खालीस्तान जिंदाबाद सहित धमाके की धमकी होने का जिक्र होने की बात सामने आई है। हालांकि अभी तक अधिकारिक रूप से इस ई-मेल की पुष्टि नहीं की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन




छावनी में सुरक्षा सख्त, तैनात की गई सेना
धमकी भरे मेल की गंभीरता को देखते हुए स्कूलों व सैन्य क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है। चूंकि मामला आर्मी स्कूल और कैंट क्षेत्र से जुड़ा है, इसलिए एहतियात के तौर पर सैन्य पुलिस और सेना के जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया है। किसी भी बाहरी व्यक्ति को स्कूल परिसर के पास रुकने की अनुमति नहीं दी जा रही है। पुलिस व बम निरोधक दस्ता स्कूलों के अंदर और आसपास सघन चेकिंग अभियान चला रहे हैं। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि यह किसी की शरारत भी हो सकती है, लेकिन सुरक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।

सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर धमकी भरा मेल
साइबर सेल और खुफिया एजेंसियां उस ईमेल आईडी की जांच कर रही हैं, जिससे ये संदेश भेजे गए हैं। शुरुआती जांच में इसे दहशत फैलाने की साजिश माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी जांच के जरिए मेल के सर्वर और लोकेशन को ट्रेस किया जा रहा है। बता दें कि 26 जनवरी से पहले भी अंबाला के 15 स्कूलों में एक साथ इसी तरह से धमकी भरी ई-मेल आई थी।  जो बाद में फर्जी पाए गए थे। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इन दोनों घटनाओं के पीछे एक ही गिरोह का हाथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed