Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
Seven schools in Ambala—including Army Public School and KV-1 receive threats via email.
{"_id":"69e9c33b9f45b1ac9d0ee65d","slug":"video-seven-schools-in-ambala-including-army-public-school-and-kv-1-receive-threats-via-email-2026-04-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला में आर्मी पब्लिक स्कूल व केवी एक सहित सात स्कूलों को मिली मेल पर धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला में आर्मी पब्लिक स्कूल व केवी एक सहित सात स्कूलों को मिली मेल पर धमकी
एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। वीरवार को सुबह सैन्य क्षेत्र स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल की जूनियर व सीनियर ब्रांच, केंद्रीय विद्यालय-एक, दो, तीन, चार सहित एक अन्य निजी बड़े स्कूलों को ईमेल के जरिए विस्फोट की धमकी दी गई। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है।
हालांकि अभी तक किसी भी स्कूल की तरफ से छुट्टी नहीं की गई है। पुलिस का दावा है कि स्थिति सामान्य है। स्कूलों में चेकिंग अभियान चलाकर जांच की जा चुकी है। ई-मेल में अभी तक खालीस्तान जिंदाबाद सहित धमाके की धमकी होने का जिक्र होने की बात सामने आई है। हालांकि अभी तक अधिकारिक रूप से इस ई-मेल की पुष्टि नहीं की गई।
छावनी में सुरक्षा सख्त, तैनात की गई सेना
धमकी भरे मेल की गंभीरता को देखते हुए स्कूलों व सैन्य क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है। चूंकि मामला आर्मी स्कूल और कैंट क्षेत्र से जुड़ा है, इसलिए एहतियात के तौर पर सैन्य पुलिस और सेना के जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया है। किसी भी बाहरी व्यक्ति को स्कूल परिसर के पास रुकने की अनुमति नहीं दी जा रही है। पुलिस व बम निरोधक दस्ता स्कूलों के अंदर और आसपास सघन चेकिंग अभियान चला रहे हैं। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि यह किसी की शरारत भी हो सकती है, लेकिन सुरक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।
सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर धमकी भरा मेल
साइबर सेल और खुफिया एजेंसियां उस ईमेल आईडी की जांच कर रही हैं, जिससे ये संदेश भेजे गए हैं। शुरुआती जांच में इसे दहशत फैलाने की साजिश माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी जांच के जरिए मेल के सर्वर और लोकेशन को ट्रेस किया जा रहा है। बता दें कि 26 जनवरी से पहले भी अंबाला के 15 स्कूलों में एक साथ इसी तरह से धमकी भरी ई-मेल आई थी। जो बाद में फर्जी पाए गए थे। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इन दोनों घटनाओं के पीछे एक ही गिरोह का हाथ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।