{"_id":"69e92ec6a830e80e270037e6","slug":"bjp-gives-mayoral-ticket-to-daughter-of-a-veteran-worker-ambala-news-c-36-1-amb1002-162045-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: भाजपा ने पुराने कार्यकर्ता की बेटी को दिया मेयर पद का टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: भाजपा ने पुराने कार्यकर्ता की बेटी को दिया मेयर पद का टिकट
विज्ञापन
अक्षिता सैनी
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- 32 साल की अक्षिता चुनावी मैदान में कांग्रेस को देंगी टक्कर
- पिता स्वर्ण सैनी भाजपा के पुराने कार्यकर्ता, बूथ और मंडल स्तर पर निभा चुके जिम्मेदारी
माई सिटी रिपोर्टर,
अंबाला सिटी। नगर निगम चुनाव में भाजपा ने पुराने कार्यकर्ता स्वर्ण सैनी की बेटी अक्षिता सैनी को मेयर पद का प्रत्याशी बनाया है। 32 वर्षीय अक्षिता चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से कला विषय में स्नातक की पढ़ाई कर रही हैं। उनका यह पहला राजनीतिक सफर होगा। इससे पहले उन्होंने घर में दादा बरयम सिंह सैनी व पिता स्वर्ण सैनी से ही राजनीति की बातें सुनी हैं। अब भाजपा की अक्षिता सैनी की टक्कर कांग्रेस की कुलविंदर कौर से होगी। दोनों महिलाएं पहली बार चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं। अक्षिता सैनी सिटी के रेलवे रोड स्थित हिंदू हॉल के सामने रहती हैं।
स्वर्ण सिंह ने पत्नी के लिए मांगा था टिकट
अक्षिता के पिता स्वर्ण सैनी बताते हैं कि अंबाला में मेयर पद की सीट बीसी-बी महिला के लिए आरक्षित है। इसके बाद पार्टी ने जब मेयर पद के आवेदन मांगे थे तो उनकी पत्नी बबिता सैनी ने मेयर पद के लिए नामांकन किया था। बाद में किसी कारण से पार्टी नेताओं ने उनसे बात की तो उन्होंने बेटी का आवेदन करा दिया। उन्होंने बताया कि उन्हें सिर्फ पार्टी में वर्षों तक की मेहनत पर भरोसा था जिस को पार्टी ने सफल बना दिया है।
दादा जनसंघ से लड़ चुके विधानसभा चुनाव
स्वर्ण सिंह ने बताया कि उनका परिवार जनसंघ के समय से पार्टी से जुड़ा हुआ है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से भी वे व उनका परिवार जुड़ा रहा। उनके पिता बरयम सिंह सैनी जनसंघ के समय अंबाला सिटी से विधानसभा चुनाव भी लड़े थे, हालांकि कांग्रेस प्रत्याशी ने उन्हें काफी कम अंतर से हरा दिया था। उन्होंने बताया कि वह खुद अंबाला शहर मंडल में पार्टी के महामंत्री से लेकर अन्य पदों पर रह चुके हैं। बूथ पर बस्ता भी संभाल चुके हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X