{"_id":"69e9b8761580c798c60692c3","slug":"sampla-municipal-election-bjp-fields-praveen-koch-congress-defector-as-chairman-candidate-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांपला नगर पालिका चुनाव: कांग्रेस छोड़कर आए प्रवीण कोच को दिया BJP ने चेयरमैन का टिकट, पूर्व CM हुड्डा बोले...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांपला नगर पालिका चुनाव: कांग्रेस छोड़कर आए प्रवीण कोच को दिया BJP ने चेयरमैन का टिकट, पूर्व CM हुड्डा बोले...
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Thu, 23 Apr 2026 11:43 AM IST
विज्ञापन
सार
प्रवीण कोच कांग्रेस में रह चुके हैं। उन्होंने 2008 में सांपला नगर पालिका में पार्षद का चुनाव लड़ा था। पार्षदों के सहयोग से वह पहली बार चेयरमैन बने थे। हाल में प्रवीण ने बीजेपी ज्वाइन की थी।
भाजपा के चेयरमैन पद के उम्मीदवार प्रवीण कोच
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हलके गढ़ी सांपला-किलोई की एकमात्र नगर पालिका सांपला के चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी गरमा गई हैं। भाजपा ने चेयरमैन पद का टिकट कांग्रेस छोड़कर आए प्रवीण कोच को दिया है, जो पहले भी नपा के चेयरमैन रह चुके हैं। साथ ही 16 में से 15 वार्ड प्रत्याशियों का टिकट घोषित कर दिया है। इसमें छह महिलाओं को टिकट दिया गया है। केवल वार्ड 12 का टिकट घोषित होना बाकी है।
Trending Videos
भाजपा के चेयरमैन पद के उम्मीदवार प्रवीण कोच ने बताया कि वे शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उनके नामांकन पत्र दाखिल करने में पार्टी के वरिष्ठ नेता भी शामिल होने की चर्चा है। बता दें कि प्रवीण कोच कांग्रेस में रह चुके हैं। उन्होंने 2008 में सांपला नगर पालिका में पार्षद का चुनाव लड़ा था। पार्षदों के सहयोग से वह पहली बार चेयरमैन बने थे। हाल में प्रवीण ने बीजेपी ज्वाइन की थी। पार्टी ने प्रवीण कोच पर जीत का भरोसा जताया है। वहीं पार्टी के कई कार्यकर्ता टिकट के लिए चुनाव मैदान में थे। अब देखना ये होगा कि वे पार्टी के चेयरमैन पद के बाकी दावेदार कोच का कितना साथ देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये दी भाजपा ने वार्ड वाइज टिकट
वार्ड प्रत्याशी
1 रमेश दलाल पुत्र हवासिंह
2 हेमंत पुत्र सुरेंद्र
3 महेश बंसल पुत्र श्यामलाल बंसल
4 कमल खटक पुत्र आजाद
5 संजय कुमार पुत्र बलजीत
6 विकास पुत्र देवेंद्र
7 अंजु धमीजा पत्नी महाबीर
8 अजय पुत्र जयपाल
9 अजीत ओहल्याण पुत्र सतपाल
10 मीनाक्षी पत्नी विनोद
11 रविका पत्नी रामदिया
12 प्रत्याशी घोषित होना बाकी
13 सोनिया पत्नी रोहित रोहिल्ला
14 आशा पत्नी उमेश
15 अंजू पत्नी नवीन
16 अश्विन पुत्र सत्यनारायण

कमेंट
कमेंट X