सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana implements e-summons system, speeds up case disposal

Chandigarh-Haryana News: हरियाणा में ई-समन सिस्टम लागू, केस निपटान होगा तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos

चंडीगढ़। प्रदेश सरकार ने अदालतों की कामकाज की प्रक्रिया को तेज और आसान बनाने का फैसला लिया है। अब राज्य के सभी न्यायालयों और राजस्व अदालतों में समन भेजने और उनकी तामील के लिए ई-समन प्रणाली लागू की जाएगी। इससे कागजी प्रक्रिया कम होगी और मामलों के निपटान में तेजी आएगी।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने इस संबंध में सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि उनके अधीन आने वाले कोर्ट और प्राधिकरण अब समन जारी करने और उसे पहुंचाने के लिए ई-समन सिस्टम का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें। राजस्व अदालतों को भी इसे सख्ती से लागू करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस डिजिटल सिस्टम से समय की बचत होगी और समन समय पर संबंधित व्यक्ति तक पहुंचेगा जिससे केस लटकने की समस्या कम होगी। आम लोगों को भी बार-बार चक्कर काटने से राहत मिलेगी। फरवरी में हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में नए आपराधिक कानूनों और एनसीएल पोर्टल की समीक्षा के दौरान इस सिस्टम को लागू करने पर जोर दिया गया था। अब इसे जमीन पर उतारने की दिशा में कदम बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed