सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana Police initiates lookout circular proceedings against rapper Badshah

बादशाह के गाने पर रील बनाई तो खैर नहीं: सिंगर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी; पुलिस ने यूट्यूब से हटवाया गाना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Ankesh Kumar Updated Sun, 08 Mar 2026 10:24 AM IST
विज्ञापन
सार

बॉलीवुड सिंगर व रैपर बादशाह की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। बादशाह अपने नए गाने टटीरी से विवादों में घिर चुके हैं। हालांकि हरियाणा पुलिस ने उनके इस गाने को यूट्यूब से हटवा दिया है। वहीं अब इस गाने पर अगर कोई रील बनाता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।  

Haryana Police initiates lookout circular proceedings against rapper Badshah
बादशाह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा पुलिस ने रैपर आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री के प्रसार के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। हाल ही में जारी उनके गीत टटीरी के मामले में एफआईआर दर्ज कर लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी करने की प्रक्रिया शुरू की गई है ताकि वह देश छोड़कर बाहर न जा सके। पुलिस ने यूट्यूब से इस गीत को भी हटवा दिया है। सभी सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म से गीत हटवाने के लिए नोटिस भी जारी किए गए हैं।

Trending Videos


पंचकूला पुलिस ने गायक को पुलिस के समक्ष तत्काल पेश होने के लिए नोटिस जारी किया है। आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं जो संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि उक्त विवादित गीत को टेकडाउन करा दिया गया है। अन्य म्यूजिक प्लेटफॉर्म, यूट्यूब चैनल और व्यक्तिगत सोशल मीडिया हैंडल्स से भी इस गाने से संबंधित रील्स व शॉर्ट वीडियो को हटवाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस विवादित गाने से संबंधित रील या वीडियो बनाकर या कोई आपत्तिजनक सामग्री को प्रसारित करता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी। पंचकूला सेक्टर 20 साइबर थाने में छह मार्च को भारतीय न्याय संहिता की धारा-296 और इंडिसेंट रिप्रेजेंटेशन ऑफ वीमेन (प्रोहिबिशन) एक्ट-1986 की धारा-3 व 4 के तहत एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म पहने बच्चियों को स्कूल बैग फेंकते हुए और पढ़ाई से दूर भागते हुए दिखाया गया है। साथ ही स्कूल और शिक्षा के माहौल को गलत तरीके से प्रस्तुत किए जाने का आरोप है। इस गीत में जींद रोडवेज डिपो की बस दिखाई गई है। यदि बिना अनुमति के बस का उपयोग पाया जाएगा तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ धारा-120बी के तहत कार्रवाई की जाएगी। गीत में एक स्कूल परिसर भी दिखाया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि शूटिंग के लिए सक्षम प्राधिकारी से अनुमति ली गई थी या नहीं।

बादशाह ने वीडियो जारी कर मांगी माफी
बादशाह ने विवादित गीत टटीरी के लिए माफी मांगी है। सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करके बादशाह ने कहा कि जो गीत आया है उसमें लिरिक्स व विजुअल को लेकर हरियाणा वालों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। बादशाह ने खुद को हरियाणवी बताते हुए कहा कि मेरा कभी कोई ऐसा इरादा नहीं था जिसमें बच्चों, महिलाओं, बेटियों के बारे में बेहुदा शब्दों का उपयोग करूं और न ही भविष्य में ऐसा कभी कर सकता हूं। हरियाणा की संस्कृति और बोली को ऊंचाइयों तक ले जाने का मकसद है। यदि किसी को गीत से कोई ठेस पहुंची है तो मैं क्षमा मांगता हूं।

विश्व हिंदू परिषद, दुर्गा वाहिनी, मातृशक्ति ने जताई आपत्ति
विश्व हिंदू परिषद, दुर्गा वाहिनी और मातृ शक्ति आदि संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई है। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री वरुण ने कहा कि इस प्रकार के गीत समाज में एक व्यापक संदेश प्रसारित करते हैं। विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति प्रांत संयोजिका इंदु ने कहा कि मनोरंजन के नाम पर बेटियों और महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली किसी भी सामग्री को समाज कभी स्वीकार नहीं कर सकता। दुर्गा वाहिनी की प्रांत संयोजिका नेहा व सह संयोजिका राधिका ने गायक बादशाह पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed