{"_id":"6a3bc92a639989f3380b65ef","slug":"haryana-pollution-control-board-employee-arrested-in-bank-fraud-case-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"IDFC बैंक फ्रॉड केस: हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का कर्मचारी गिरफ्तार, सीबीआई ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IDFC बैंक फ्रॉड केस: हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का कर्मचारी गिरफ्तार, सीबीआई ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 24 Jun 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
सार
हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कर्मचारी को सीबीआई ने बैंक फ्रॉड केस में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने आरोपी को पंचकूला की विशेष अदालत में पेश किया।
arrested, arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सीबीआई ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितता मामले में हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कर्मचारी सौरभ शर्मा को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार, सौरभ शर्मा बोर्ड के लेखा (अकाउंट्स) अनुभाग में कार्यरत था। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने आरोपी को पंचकूला की विशेष अदालत में पेश किया।
अदालत ने उसे चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। जांच एजेंसी अब उससे मामले में कथित भूमिका और वित्तीय लेनदेन के संबंध में पूछताछ करेगी। सीबीआई मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि धन के हस्तांतरण और उपयोग में किन-किन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका रही।
एजेंसी का मानना है कि पूछताछ से मामले में और महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है।