सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana secured second place in the country in the Anemia Mukt Bharat Abhiyan.

Chandigarh-Haryana News: एनिमिया मुक्त भारत मुहिम में हरियाणा को मिला देश में दूसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने जारी किया स्कोर कार्ड
Trending Videos




अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। एनिमिया मुक्त भारत (एएमबी)मुहिम में हरियाणा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देश में दूसरा स्थान हासिल किया है। पिछले साल हरियाणा पांचवें स्थान पर था। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि हरियाणा ने एएमबी इंडेक्स में 86.5 अंकों के साथ शीर्ष प्रदर्शन करने वाले राज्यों में अपनी मजबूत स्थिति दर्ज कराई है। यह उपलब्धि बहुआयामी रणनीति का परिणाम है। इसके तहत एनीमिया उन्मूलन माह के दौरान विशेष अभियान, 100 दिवसीय एनीमिया नियंत्रण अभियान और राज्य द्वारा विकसित एनीमिया ट्रैकिंग वेब एप्लीकेशन के माध्यम से डाटा प्रबंधन किया गया।
उन्होंने बताया कि एएमबी स्कोर कार्ड केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी किया जाता है जिसमें आयरन और फोलिक एसिड की कवरेज को पांच प्रमुख वर्गों 6 से 59 माह के बच्चे, 5 से 9 वर्ष के स्कूली बच्चे, 10 से 19 वर्ष के किशोर, गर्भवती महिलाएं और स्तनपान कराने वाली माताओं में मापा जाता है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हरियाणा उन चुनिंदा राज्यों में शामिल है जहां लगातार कई वर्षों से 5–9 वर्ष के बच्चों और गर्भवती महिलाओं में 95 प्रतिशत तक की उच्चतम कवरेज बनी हुई है। स्तनपान कराने वाली माताओं में फोलिक एसिड कवरेज 2024–25 के 72.3 प्रतिशत से बढ़कर 2025–26 में 72.8 प्रतिशत हो गई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय औसत 65.4 के मुकाबले 86.5 अंकों का एएमबी इंडेक्स हरियाणा को देश के शीर्ष राज्यों में शामिल करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हरियाणा के निदेशक डॉ. आरएस ढिल्लों ने कहा कि हरियाणा का यह प्रदर्शन देश में एनीमिया के खिलाफ चल रही मुहिम में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है और अन्य राज्यों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed