फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana to tighten screws on those involved in food adulteration Details of inspections

हरियाणा में मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा: हर सप्ताह पोर्टल पर अपलोड होगा जांच और कार्रवाई का ब्योरा

Wed, 21 Oct 2026 12:47 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Wed, 21 Oct 2026 12:47 PM IST
सार

विशेष निगरानी दल नियमित रूप से लिए जाने वाले नमूनों के अतिरिक्त प्रति जिले 100 से 150 सर्विलांस नमूने लेंगे। सभी नमूनों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत जांच के लिए प्रयोगशालाओं में भेजा जाएगा। उनकी रिपोर्ट और कार्रवाई की नियमित समीक्षा होगी।

विज्ञापन
Haryana to tighten screws on those involved in food adulteration Details of inspections
Cheese - फोटो : Adobe stock

विस्तार

दीपावली और छठ पूजा पर मिठाई, दूध, पनीर और खोया की बढ़ती खपत के बीच हरियाणा सरकार ने खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए निगरानी अभियान तेज करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


प्रत्येक जिले में 100 से 150 अतिरिक्त खाद्य नमूने लिए जाएंगे। इसके लिए जिला प्रशासन की निगरानी में विशेष खाद्य निगरानी दल गठित किए जाएंगे। लिए गए नमूनों की जांच रिपोर्ट के आधार पर घटिया और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन को अभियान प्रभावी ढंग से चलाने के निर्देश दिए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि सभी जिलों के उपायुक्तों को पत्र लिखकर विशेष निगरानी दल बनाने को कहा गया है। ये दल प्रमुख बाजारों, मिठाई की दुकानों, डेयरियों, दूध विक्रेताओं और अन्य खाद्य कारोबार परिसरों का निरीक्षण करेंगे। अभियान के दौरान मिठाई, दूध, पनीर, खोया, घी सहित रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली खाद्य वस्तुओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर सप्ताह पोर्टल पर अपलोड होगा ब्योरा
विशेष निगरानी दल नियमित रूप से लिए जाने वाले नमूनों के अतिरिक्त प्रति जिले 100 से 150 सर्विलांस नमूने लेंगे। सभी नमूनों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत जांच के लिए प्रयोगशालाओं में भेजा जाएगा। उनकी रिपोर्ट और कार्रवाई की नियमित समीक्षा होगी। खाद्य सुरक्षा मुख्यालय के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि घटिया गुणवत्ता वाले और असुरक्षित पाए गए खाद्य नमूनों का ब्योरा हर सप्ताह विभागीय पोर्टल पर अपलोड किया जाए। इससे जिलेवार प्रगति और कार्रवाई की निगरानी की जा सकेगी।

छह महीने में 381 नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे
खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अनुसार, एक अप्रैल से 30 सितंबर 2026 तक प्रदेश में कुल 2,428 खाद्य नमूने लिए गए। इनमें 1,239 प्रवर्तन और 1,189 सर्विलांस नमूने शामिल हैं। प्रयोगशाला जांच में 232 प्रवर्तन और 149 सर्विलांस नमूने निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। इस तरह कुल 381 नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे।

विभाग के अनुसार, ऐसे मामलों में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत आवश्यक कार्रवाई की गई है। सर्विलांस नमूने की रिपोर्ट में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित अधिकारी उसकी समीक्षा करेंगे और जरूरत पड़ने पर निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के अनुसार अलग से प्रवर्तन नमूना लेकर कार्रवाई करेंगे।


स्वास्थ्य मंत्री ने खाद्य कारोबारियों से स्वच्छता और गुणवत्ता मानकों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने आमजन से भी खाद्य पदार्थ विश्वसनीय दुकानों से खरीदने और मिलावट की आशंका होने पर संबंधित अधिकारियों को सूचना देने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed