सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana's health will improve with the Fit campaign

Chandigarh-Haryana News: फिट अभियान से सुधरेगा हरियाणा का स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य में तेजी से बढ़ती जीवनशैली संबंधी बीमारियों से निपटने की पहल
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में तेजी से बढ़ती जीवनशैली संबंधी बीमारियों और युवाओं में हार्ट अटैक, मोटापा और डायबिटीज जैसी स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए राज्य सरकार जल्द बड़ा कदम उठाने जा रही है। राज्य सरकार पूरे प्रदेश में फिट हरियाणा अभियान शुरू करने जा रही है। इसका उद्देश्य हर व्यक्ति को प्रतिदिन कम से कम एक शारीरिक गतिविधि करने के लिए प्रेरित करना है और राज्यवासियों की स्वास्थ्य स्थिति में सुधार लाना है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बजट में इस अभियान की घोषणा की थी।
इस अभियान से युवाओं और वयस्कों में शारीरिक सक्रियता बढ़ेगी, तनाव कम होगा और बीमारियों का जोखिम घटेगा। अध्ययन बताते हैं कि नियमित व्यायाम, खेलकूद और सक्रिय जीवनशैली अपनाने से डायबिटीज, उच्च रक्तचाप और मोटापे जैसी बीमारियों में 20-30% तक कमी आ सकती है। अभियान के तहत स्कूल और कॉलेज स्तर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिससे छात्र नियमित फिटनेस गतिविधियों में शामिल होकर स्वस्थ जीवनशैली अपना सकें। इसके अलावा गांवों में फिटनेस क्लब और खेल के लिए नए मैदान तैयार किए जाएंगे। सरकारी कार्यालयों में भी कर्मचारियों के लिए फिटनेस गतिविधियों का आयोजन होगा। सरकार का कहना है कि यह अभियान पूरे राज्य में सतत रूप से चलेगा और इसके असर को आंकने के लिए नियमित मूल्यांकन किया जाएगा। लोगों को शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने और स्वस्थ आदतें अपनाने के लिए सहायक प्रशिक्षण और कार्यक्रम उपलब्ध कराए जाएंगे। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार यदि लोग इस अभियान में नियमित रूप से भाग लेते हैं तो अगले 3 से 5 वर्षों में राज्य की सेहत में स्पष्ट सुधार देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed