{"_id":"6a05d47d6079a42fa60032c9","slug":"hike-in-msp-of-paddy-is-insufficient-for-farmers-abhay-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-1020062-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान के एमएसपी में बढ़ोतरी किसानों के लिए नाकाफी : अभय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान के एमएसपी में बढ़ोतरी किसानों के लिए नाकाफी : अभय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंडीगढ़। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने केंद्र सरकार द्वारा घोषित धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को किसानों के लिए नाकाफी बताया है। कहा कि सामान्य धान का एमएसपी 2441 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है जो पिछले वर्ष की तुलना में केवल 72 रुपये अधिक है।
चौटाला के अनुसार सरकार को लागत पर 50 फीसदी लाभ जोड़कर मूल्य तय करना चाहिए था। उनके मुताबिक धान का उचित मूल्य कम से कम 3243 रुपये प्रति क्विंटल होना चाहिए था। किसानों को इससे करीब 802 रुपये प्रति क्विंटल कम मिल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीति किसानों को आर्थिक रूप से कमजोर कर रही है। खेती और किसान को मजबूत किए बिना देश की अर्थव्यवस्था मजबूत नहीं हो सकती इसलिए सरकार को किसान हित में व्यावहारिक और न्यायसंगत मूल्य नीति अपनानी चाहिए।