{"_id":"6a2fd1dca6911bafb901e800","slug":"video-usha-priyadarshini-the-newly-appointed-chairperson-of-the-haryana-state-commission-for-women-has-assumed-office-2026-06-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा राज्य महिला आयोग की नवनियुक्त चेयरपर्सन ऊषा प्रियदर्शनी ने संभाला पदभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा राज्य महिला आयोग की नवनियुक्त चेयरपर्सन ऊषा प्रियदर्शनी ने संभाला पदभार
हरियाणा राज्य महिला आयोग की नवनियुक्त चेयरपर्सन ऊषा प्रियदर्शनी ने सोमवार को सेक्टर-2 स्थित आयोग कार्यालय में कार्यभार संभाल लिया।
इस दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी, लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा, कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली सहित अनेक जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों के लोग उन्हें शुभकामनाएं देने पहुंचे। चेयरमैन सहित सभी पाँच नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कार्यभार संभाला हैl
कार्यभार ग्रहण करने के बाद ऊषा प्रियदर्शनी ने कहा कि पूर्व चेयरपर्सन रेनू भाटिया का कार्यकाल उल्लेखनीय रहा है। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा और न्याय के लिए मजबूती से आवाज उठाई और बहन-बेटियों की लड़ाई को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि आयोग उस कार्य को आगे बढ़ाते हुए महिलाओं को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में काम करेगा।
नई चेयरपर्सन ने कहा कि वह इस जिम्मेदारी को केवल एक पद के रूप में नहीं बल्कि संवैधानिक दायित्व के रूप में देखती हैं। उनकी प्राथमिकता महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना, उनकी समस्याओं को सुनना और जरूरतमंद महिलाओं तक आयोग की पहुंच सुनिश्चित करना होगी। उन्होंने कहा कि आयोग का प्रत्येक सदस्य पीड़ित महिलाओं के साथ खड़ा रहेगा और उनकी आवाज को मजबूती देगा।
भविष्य की योजनाओं का जिक्र करते हुए ऊषा प्रियदर्शनी ने बताया कि स्कूलों और कॉलेजों में विशेष सेमिनार आयोजित किए जाएंगे, ताकि युवतियां अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों और किसी भी चुनौती का सामना आत्मविश्वास के साथ कर सकें। उन्होंने कहा कि आयोग महिलाओं को आत्मनिर्भर और कानूनी रूप से जागरूक बनाने के लिए व्यापक अभियान चलाएगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि आयोग निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ काम करेगा। यह किसी राजनीतिक विचारधारा या वर्ग विशेष का मंच नहीं, बल्कि सभी समाजों की महिलाओं को न्याय दिलाने का संस्थान है। आयोग का लक्ष्य हरियाणा की प्रत्येक महिला तक पहुंचकर उसकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।