{"_id":"6a2fdc8eb0e90ef3be09b1fc","slug":"video-banning-protests-is-akin-to-strangling-democracy-let-them-try-to-stop-the-september-25-rally-abhay-chautala-2026-06-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"धरना-प्रदर्शन पर रोक लोकतंत्र का गला घोंटने जैसा-अभय चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरना-प्रदर्शन पर रोक लोकतंत्र का गला घोंटने जैसा-अभय चौटाला
हरियाणा सरकार द्वारा रैली, धरना और प्रदर्शन पर लगाया गया प्रतिबंध लोकतंत्र विरोधी एक तुगलकी फरमान है। सोमवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में इनेलो प्रमुख अभय चौटाला ने कहा कि 10 जून को जारी यह आदेश जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा हमला है और सरकार का दोहरा चरित्र उजागर करता है।इनेलो 25 सितंबर को पूर्व उपप्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी देवीलाल की जयंती पर बड़ी रैली आयोजित करेगी और सरकार में दम है तो उसे रोककर दिखाए।
अभय चौटाला ने कहा कि एक ओर सरकार राजनीतिक दलों की गतिविधियों पर रोक लगा रही है, वहीं भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता प्रदेशभर का दौरा कर रही हैं और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित कई मंत्री पंजाब में चुनाव प्रचार में जुटे हैं।
अभय चौटाला ने हिसार के चैनत गांव में पानी की मांग को लेकर चल रहे धरने को लेकर कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के बजाय उनकी आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। किसानों और व्यापारियों को 200 लीटर से अधिक डीजल नहीं देने जैसे फैसलों से भी परेशान किया जा रहा है। पहले भी सरकार को बुढ़ापा पेंशन और गेहूं खरीद संबंधी फैसले जनदबाव में वापस लेने पड़े थे।
जातिगत जनगणना के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सरकार ने अनुसूचित जाति और जनजाति की गणना तो रखी है, लेकिन ओबीसी वर्ग के लिए अलग कॉलम हटाकर साजिश की है। वहीं मुख्यमंत्री के सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ फिल्म देखने पर भी उन्होंने टिप्पणी करते हुए इसे सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल बताया है।
अभय चौटाला ने राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़े प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था की ओर इशारा करते हैं। उन्होंने नशे और अपराध के मामलों में बढ़ोतरी का आरोप लगाते हुए सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भी सवाल उठाए और कांग्रेस पर भाजपा के प्रति नरम रुख अपनाने का आरोप लगाया है।
मानसून की तैयारियों पर कहा कि प्रदेश में जल निकासी व्यवस्था की पर्याप्त सफाई नहीं हुई है। डबवाली क्षेत्र की ड्रेन नंबर-6 का उदाहरण देते हुए उन्होंने अधिकारियों पर कागजों में सफाई दिखाकर धन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।