{"_id":"6a2f9e070683213b2001cec2","slug":"video-stf-ig-satish-balan-provides-details-about-the-encounter-in-jhajjar-2026-06-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में एनकाउंटर के बारे में एसटीएफ आईजी सतीश बालन ने दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में एनकाउंटर के बारे में एसटीएफ आईजी सतीश बालन ने दी जानकारी
झज्जर में रविवार रात एसटीएफ टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में विजय सैनी हत्याकांड का आरोपी इन्द्रपाल ढेर हो गया और एक इंस्पेक्टर घायल हुआ है। जानकारी के अनुसार दुजाना नहर के पास एसटीएफ टीम को आरोपियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। टीम ने कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की तो आरोपियों की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई। जवाबी कार्रवाई में हुई मुठभेड़ के दौरान इन्द्रपाल गोली लगने से मारा गया। वहीं, एसटीएफ के इंस्पेक्टर राकेश भी गोली लगने से घायल हो गए। घायल इंस्पेक्टर राकेश को तुरंत उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है। गोली उनके बाजू में लगी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री भी नागरिक अस्पताल पहुंचीं और घायल अधिकारी का हालचाल जाना। एनकाउंटर के बारे में एसटीएफ के आईजी सतीश बालन ने जानकारी दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।