{"_id":"6a3fd551bba90dc90a0c7015","slug":"i-went-to-jail-took-lathi-blows-and-even-underwent-head-surgery-during-the-ram-mandir-movement-vij-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-1055960-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर आंदोलन में जेल गया, लाठियां खाईं, सिर का ऑपरेशन तक कराया : विज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर आंदोलन में जेल गया, लाठियां खाईं, सिर का ऑपरेशन तक कराया : विज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन से उनका व्यक्तिगत जुड़ाव रहा है। चंडीगढ़ में जारी एक बयान में विज ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए उन्होंने 19 दिन जेल काटी, गिरफ्तारी दी और पुलिस की लाठियां खाईं। लाठीचार्ज में सिर पर गंभीर चोट लगी जिससे गांठें पड़ गईं और तीन वर्ष पहले पीजीआई में उनका ऑपरेशन कराना पड़ा।
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए विज ने कहा कि आज वही लोग शोर मचा रहे हैं जो कभी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के विरोधी थे। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि किसी ने मंदिर में चोरी की है तो उसे अदालत और भगवान श्रीराम से सजा मिलेगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पीएम नरेंद्र मोदी दोषियों को किसी भी हाल में नहीं छोड़ेंगे। विज ने कहा कि सनातन का मजाक उड़ाने वालों का हाल भी रावण जैसा होगा।