{"_id":"6a41eead8d2539da4200aa82","slug":"video-cm-nayab-saini-extends-greetings-on-sant-kabir-jayanti-2026-06-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीएम नायब सैनी ने संत कबीर जयंती पर दी शुभकामनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत कबीर जयंती के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संत कबीर को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि संत कबीर ने अपनी वाणी के माध्यम से सामाजिक समरसता, भाईचारे, समानता और मानवता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संत कबीर ने जाति-पांति, ऊंच-नीच और सामाजिक भेदभाव का विरोध करते हुए प्रेम, सद्भाव और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनका जीवन और शिक्षाएं वर्तमान समय में भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, जितनी सदियों पहले थीं।
संत कबीर जयंती की पूर्व संध्या पर राज्य सरकार की ओर से कबीर संध्या का आयोजन भी किया गया, जिसमें संत कबीर की वाणी और भजनों के माध्यम से उनके विचारों का प्रसार किया गया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल सहित प्रदेश सरकार के कई कैबिनेट मंत्री, विधायक व बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान संत कबीर के जीवन, उनके दर्शन और समाज सुधार में दिए गए योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि संत कबीर का संदेश समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और समानता को मजबूत करने का मार्ग दिखाता है। मुख्यमंत्री ने सभी से संत कबीर के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।