सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   If there are less students, cook cum helpers will be adjusted in the same village.

Chandigarh-Haryana News: विद्यार्थी कम होने पर कुक कम हेल्परों का उसी गांव में होगा समायोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
- कुक कम हेल्परों की साल में दो बार मुफ्त मेडिकल जांच के निर्देश
Trending Videos


- मिड-डे-मील कर्मियों से अतिरिक्त काम नहीं, शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। अगर किसी स्कूल में छात्र संख्या कम होने के कारण कुक कम हेल्पर को हटाना पड़ता है और उसी गांव के किसी अन्य स्कूल में पद खाली है तो उसी दौरान उसका समायोजन किया जा सकता है। स्कूलों में मिड डे मील योजना के तहत कार्यरत कुक कम हेल्परों को लेकर मौलिक शिक्षा विभाग ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रदेशभर में करीब 30 हजार मिड डे मील कर्मी हैं।

अब कुक कम हेल्परों से मिड डे मील से जुड़ा कार्य ही लिया जाएगा। उनसे स्कूल के अन्य किसी भी प्रकार के कार्य कराने पर रोक रहेगी। विभाग को समय-समय पर इस संबंध में शिकायतें मिल रही थीं जिनके निपटारे के लिए यह निर्देश जारी किए गए हैं। महानिदेशक मौलिक शिक्षा की ओर से सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को ई-मेल के माध्यम से आवश्यक आदेश भेजे गए हैं। कुक कम हेल्परों का वर्ष में दो बार मुफ्त मेडिकल चेकअप कराना अनिवार्य किया गया है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की ओर से आदेश जारी हुए थे जिसकी जानकारी पहले भी सभी जिलों को दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मिड डे मील वर्कर्स यूनियन हरियाणा के महासचिव जय भगवान ने बताया कि यूनियन अपनी मांगों को 12 जनवरी को पंचकूला स्थित निदेशक कार्यालय में उठाएगी। राज्य के करीब 30 हजार मिड डे मील वर्कर्स से मूल काम के अलावा अन्य कार्य करवाए जा रहे हैं। मुफ्त मेडिकल सुविधा व समायोजन नीति को लेकर विभाग गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed