फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   JC Bose University released results within a month thanks to digital evaluation.

Chandigarh-Haryana News: डिजिटल मूल्यांकन से जेसी बोस विश्वविद्यालय ने एक माह में जारी किए परिणाम

विज्ञापन
- उत्तर पुस्तिकाओं का ऑन स्क्रीन मूल्यांकन शुरू करने वाला हरियाणा का पहला सरकारी विश्वविद्यालय बना
विज्ञापन

- विद्यार्थी ऑनलाइन देख सकेंगे अपनी कॉपी

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय वाईएमसीए फरीदाबाद ने मई-2026 की परीक्षाओं के परिणाम एक माह के भीतर घोषित कर दिए हैं। यह उपलब्धि डिजिटल ऑन स्क्रीन मूल्यांकन प्रणाली लागू होने से संभव हुई। इसके साथ ही यह विश्वविद्यालय उत्तर पुस्तिकाओं के डिजिटल मूल्यांकन की व्यवस्था शुरू करने वाला हरियाणा का पहला सरकारी विश्वविद्यालय बन गया है।

नई प्रणाली के तहत उत्तर पुस्तिकाओं की उच्च गति से स्कैनिंग, सुरक्षित ऑन-स्क्रीन मूल्यांकन, अंकों और ग्रेड की स्वचालित प्रोसेसिंग तथा प्रॉक्टर्ड ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का उपयोग किया गया। इससे मूल्यांकन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और जवाबदेह बनने के साथ परिणाम घोषित करने में लगने वाला समय भी कम हुआ है। इस व्यवस्था की विशेषता यह है कि विद्यार्थी अपने ईआरपी लॉगिन के माध्यम से मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका ऑनलाइन देख सकेंगे। यदि किसी प्रश्न का मूल्यांकन नहीं हुआ हो, अंकों के जोड़ में त्रुटि हो या कम अंक दिए गए हों तो छात्र ऑनलाइन आपत्ति भी दर्ज करा सकेंगे। विश्वविद्यालय के अनुसार इस व्यवस्था से उत्तर पुस्तिकाओं से जुड़ी शिकायतों और प्रतियां मांगने वाले आवेदनों में कमी आई है। मई-2026 परीक्षा के दौरान किसी भी उत्तर पुस्तिका के गुम होने या बदलने की शिकायत भी सामने नहीं आई।
विज्ञापन



चंडीगढ़ में जारी विज्ञप्ति में कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय ने डिजिटल प्रणाली लागू करने से पहले शिक्षकों को ऑन स्क्रीन मूल्यांकन का प्रशिक्षण भी दिया। तकनीक आधारित यह व्यवस्था परीक्षा प्रणाली को अधिक विश्वसनीय और दक्ष बनाएगी। विश्वविद्यालय अब प्रश्न पत्र तैयार करने और उनकी प्रोसेसिंग में भी डिजिटल तकनीक का उपयोग बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed