सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   JJP intensifies preparations for Hansi rally

Chandigarh-Haryana News: हांसी रैली के लिए जजपा ने तेज की तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो
Trending Videos

- देश-प्रदेश के नेताओं के साथ ही गांव-गांव जाकर लोगों को दिया जा रहा न्योता
- राज्यसभा चुनाव को लेकर युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय ने कांग्रेस-इनेलो पर साधा निशाना

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। जजपा ने 13 मार्च को हांसी में होने वाले सर्व हरियाणा जन चेतना दिवस कार्यक्रम (रैली) को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर के कई प्रमुख नेताओं को आमंत्रित किया गया है। जजपा के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने रविवार को भिवानी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि रैली कार्यक्रम के लिए अखिलेश यादव, सांसद धर्मेंद्र यादव, राजस्थान से सांसद हनुमान बेनीवाल और विधायक रविंद्र सिंह भाटी समेत कई नेताओं को निमंत्रण भेजा गया है। उन्होंने कहा कि जजपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दे रहे हैं।

यह कार्यक्रम जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। रैली में सामाजिक संस्थाओं, खाप प्रतिनिधियों, खिलाड़ियों और कलाकारों को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि 13 मार्च से प्रदेश की राजनीति में नई शुरुआत होगी और भाजपा की नीतियों के खिलाफ एक नई ताकत खड़ी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यसभा चुनाव के सवाल पर दिग्विजय ने कांग्रेस और इनेलो पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 37 विधायकों वाली कांग्रेस के उम्मीदवार की जीत को लेकर संशय होना ही बहुत कुछ संकेत देता है। आरोप लगाया कि निर्दलीय उम्मीदवार को जिताने के लिए साजिशें रची जा रही हैं जिसमें कांग्रेस और इनेलो के कुछ नेता शामिल हैं। अगर पैसों के दम पर निर्दलीय उम्मीदवार जीतता है तो दोनों दल प्रदेश की जनता के सामने पूरी तरह बेनकाब हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed