सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Jyoti Gulia wins gold medal in Boxing

विश्व मुक्केबाजी में हरियाणा की चमक: ज्योति गुलिया ने जीता स्वर्ण पदक, उज्बेकिस्तान की खिलाड़ी को दी पटखनी

अम उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 21 Jun 2026 01:01 PM IST
विज्ञापन
सार

ज्योति गुलिया की यह उपलब्धि हरियाणा की समृद्ध खेल संस्कृति और प्रदेश के खिलाड़ियों की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय पहचान को दर्शाती है।

Jyoti Gulia wins gold medal in Boxing
बॉक्सर ज्योति गुलिया ने जीता स्वर्ण पदक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा के रोहतक जिले के रुड़की गांव की प्रतिभाशाली मुक्केबाज ज्योति गुलिया ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन करते हुए चीन में आयोजित वर्ल्ड बॉक्सिंग कप स्टेज-2 में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। ज्योति ने 48 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में उज़्बेकिस्तान की मजबूत मुक्केबाज को हराकर यह उपलब्धि हासिल की।


फाइनल में ज्योति का सामना वर्ष 2025 विश्व कप की रजत पदक विजेता उज़्बेक खिलाड़ी से था। मुकाबले के दौरान भारतीय मुक्केबाज ने आक्रामक और संतुलित खेल का प्रदर्शन किया। उनकी तेज़ी, तकनीक और आत्मविश्वास के आगे प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी टिक नहीं सकी और ज्योति ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्योति की इस सफलता से हरियाणा ही नहीं, पूरे देश में खुशी का माहौल है। ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर विश्व स्तर पर स्वर्ण जीतना उनकी मेहनत, अनुशासन और संघर्ष का प्रमाण है। खेल प्रेमियों का मानना है कि यह जीत आने वाले अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय मुक्केबाजी को और मजबूती देगी। ज्योति गुलिया की यह उपलब्धि हरियाणा की समृद्ध खेल संस्कृति और प्रदेश के खिलाड़ियों की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय पहचान को भी दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed