सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   No relief for coach accused of sexually assaulting minor player

Chandigarh-Haryana News: नाबालिग खिलाड़ी से यौन उत्पीड़न के आरोपी कोच को राहत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
-हाईकोर्ट ने माना कि साक्ष्य प्रथमदृष्टया आरोपों की पुष्टि करते हैं, अग्रिम जमानत याचिका खारिज
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने नाबालिग खिलाड़ी से कथित यौन उत्पीड़न के आरोपी राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग कोच की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने मामले को गंभीर मानते हुए कहा कि उपलब्ध साक्ष्य प्रथमदृष्टया आरोपों की पुष्टि करते हैं। ऐसे में आरोपी को गिरफ्तारी से पहले राहत नहीं दी जा सकती।

मामला हरियाणा के फरीदाबाद का है जहां एक नाबालिग खिलाड़ी ने अपने कोच पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के अनुसार कोच ने खिलाड़ी को उसके प्रदर्शन का विश्लेषण करने के बहाने एक होटल में बुलाया और वहां कथित रूप से उसके साथ गलत हरकत की। पुलिस ने इस मामले में पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। घटना के बाद संबंधित खेल संस्था ने भी आरोपी कोच को निलंबित कर दिया था। हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि आरोप बेहद गंभीर प्रकृति के हैं और पीड़िता के बयान के साथ अन्य साक्ष्य जैसे सीसीटीवी फुटेज और कॉल रिकॉर्ड भी मौजूद हैं। इस स्तर पर आरोपी को अग्रिम जमानत देना जांच को प्रभावित कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed