सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   HPV vaccine administered to 3280 adolescent girls, second phase survey begins

Chandigarh-Haryana News: 3280 किशोरियों को लगाई एचपीवी वैक्सीन, दूसरे चरण का सर्वे शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए 3 लाख किशोरियों के निशुल्क टीकाकरण की है योजना
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। प्रदेश में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए बड़े स्तर पर टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। करीब 3 लाख किशोरियों को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीन निशुल्क लगाने की योजना है। अब तक 3280 से अधिक किशोरियों को यह टीका लगाया जा चुका है जबकि आगे के चरण के लिए जिलों में हेड काउंट सर्वे कराया जा रहा है ताकि सही लाभार्थियों की पहचान हो सके।

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि यह अभियान खास तौर पर 14 साल की उन लड़कियों को लक्षित कर रहा है जिन्होंने 15 वर्ष की उम्र पूरी नहीं की है। सर्वे पूरा होने के बाद टीकाकरण अभियान को तेज किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण प्रक्रिया को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए कई दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। किशोरियों को टीका खाली पेट न लगाया जाए इसके लिए अभिभावकों को पहले से जागरूक किया जा रहा है। साथ ही टीकाकरण केंद्रों पर जरूरत पड़ने पर हल्के नाश्ते की व्यवस्था भी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीका लगने के बाद प्रत्येक किशोरी को कम से कम 30 मिनट तक निगरानी में रखा जाएगा। इसके लिए केंद्रों पर ऑब्जर्वेशन रूम बनाए गए हैं। टीकाकरण से पहले अभिभावकों की सहमति लेना अनिवार्य किया गया है जिसमें ओटीपी या लिखित अनुमति शामिल है। साथ ही गर्भावस्था, एलर्जी या अन्य स्वास्थ्य स्थितियों की स्क्रीनिंग भी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सभी रिकॉर्ड यू-विन पोर्टल पर दर्ज किए जा रहे हैं और लाभार्थियों को डिजिटल प्रमाण पत्र भी जारी किया जाएगा। इसके लिए स्कूलों, आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed