सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   18,000 cameras will monitor ration depots across the state.

Chandigarh-Haryana News: 18 हजार कैमरों से होगी प्रदेश के राशन डिपो की निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos

चंडीगढ़। प्रदेश में सार्वजनिक राशन वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए तकरीबन 9100 राशन डिपो और उनके गोदामों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। प्रत्येक डिपो पर दो कैमरे होंगे। एक कैमरा दुकान और एक गोदाम में लगेगा। इस तरह कुल लगभग 18 हजार कैमरे लगाए जाएंगे। पूरी योजना पर करीब 160 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। अप्रैल में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर एजेंसी को काम सौंप दिया जाएगा।

यह निर्णय राशन वितरण में गड़बड़ियों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद लिया गया है। कई डिपो संचालकों पर कार्रवाई भी की गई है। हालांकि, जांच में कुछ शिकायतें गलत भी पाई गईं। ऐसे में पारदर्शिता बढ़ाने और निगरानी मजबूत करने के लिए तकनीकी समाधान अपनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो नोडल अधिकारी बनेंगे -
कैमरों की लाइव निगरानी चंडीगढ़ मुख्यालय से की जाएगी। इसके लिए दो नोडल अधिकारी तैनात होंगे, जो ऑनलाइन सिस्टम के जरिए पूरे नेटवर्क पर नजर रखेंगे। सरकार का लक्ष्य है कि लाभार्थियों को तय मात्रा और गुणवत्ता का राशन समय पर मिले। प्रदेश में करीब 39 लाख राशन कार्ड के माध्यम से डेढ़ करोड़ लोग इस योजना का लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed