{"_id":"69ca78a43497f8f1a20fbce7","slug":"one-time-settlement-scheme-for-loan-repayment-remained-only-an-announcement-majra-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-983417-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज अदायगी की एकमुश्त निपटान योजना केवल घोषणा बनकर रह गई : माजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज अदायगी की एकमुश्त निपटान योजना केवल घोषणा बनकर रह गई : माजरा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने कहा कि किसानों और मजदूरों के लिए घोषित कर्ज अदायगी की एकमुश्त निपटान योजना केवल घोषणा बनकर रह गई है। 31 मार्च अंतिम तिथि होने के बावजूद 30 मार्च तक किसी भी पैक्स को सरकार की ओर से कोई निर्देश नहीं मिला है। इसके चलते 6.81 लाख लाभार्थी योजना से वंचित रह गए और किसान मूल राशि जमा कराने के बावजूद राहत नहीं पा सके है।
माजरा ने आरोप लगाया कि सरकार की नीयत सिर्फ घोषणाओं तक सीमित है। उन्होंने गेहूं खरीद का समय 24 घंटे करने और बायोमीट्रिक व ट्रैक्टर नंबर प्लेट की शर्त हटाने की मांग उठाई है। साथ ही कहा कि इनेलो मंडियों में किसान सहायता केंद्र खोलेगी और पार्टी नेतृत्व खुद दौरा कर समस्याएं सुनेगा।
Trending Videos