{"_id":"6a145047d438345cae041718","slug":"now-you-can-get-complete-information-about-solar-system-through-missed-call-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-1028915-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: अब मिस्ड कॉल से मिलेगी सोलर सिस्टम की पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: अब मिस्ड कॉल से मिलेगी सोलर सिस्टम की पूरी जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- हर एसडीओ कार्यालय में खुलेगी सोलर विंडो, बिजली शिकायत नंबर 1912 को मजबूत करेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में अब सोलर सिस्टम लगाने की जानकारी लोगों को एक मिस्ड कॉल पर मिलेगी। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सोमवार को समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इसके लिए विशेष व्यवस्था की जाए ।
बैठक में विज ने कहा कि हर बिजली विभाग के उपमंडल अधिकारी (एसडीओ) कार्यालय में सोलर विंडो बनाई जाए। यहां लोगों को सोलर पैनल लगाने से जुड़ी हर जानकारी एक ही जगह पर उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यालयों में जागरूकता बैनर और योजना संबंधी सामग्री भी लगाई जाए। सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में बिजली शिकायत हेल्पलाइन 1912 की भी समीक्षा हुई। विज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर कॉल तुरंत उठाई जाए और शिकायतों का तेजी से समाधान हो। उन्होंने 1912 सेवा को तकनीकी रूप से और मजबूत करने के आदेश भी दिए। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में अब तक 1.92 लाख से ज्यादा सोलर पंप लगाए जा चुके हैं और अब 35 हजार नए सोलर पंप लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। सरकारी भवनों पर भी जल्द सोलर सिस्टम लगाने की प्रक्रिया शुरू होगी।