{"_id":"6a28e65bda371672af0dfa0e","slug":"haryana-nursing-staff-strike-deferred-women-s-commission-chairperson-renu-bhatia-resigned-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में नर्सिंग स्टाफ की हड़ताल स्थगित: रेनु भाटिया के इस्तीफे के बाद लिया फैसला, कोर्ट जाने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में नर्सिंग स्टाफ की हड़ताल स्थगित: रेनु भाटिया के इस्तीफे के बाद लिया फैसला, कोर्ट जाने की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: Nivedita
Updated Wed, 10 Jun 2026 09:53 AM IST
विज्ञापन
सार
एसोसिएशन की जिला प्रधान नीलम ने कहा कि किसी भी ओपीडी में नर्सिंग ऑफिसर की ड्यूटियां नहीं होती हैं तो फिर किस आधार पर नर्सिंग स्टाफ को इस मामले में घसीटा गया और उन पर गलतियां मढ़ी गईं। जिस डॉक्टर पर आरोप हैं उनकी शिकायतें पहले भी कई बार आ चुकी थीं।
अंबाला में नर्सिंग स्टाफ की हड़ताल
- फोटो : संवाद/फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनु भाटिया के इस्तीफे के बाद अंबाला में नर्सिंग एसोसिएशन ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है। कैंट के नागरिक अस्पताल में सुबह 10 बजे आधे घंटे की गेट मीटिंग के बाद सभी नर्सिंग ऑफिसर अपने काम पर लौट गई।
एसोसिएशन की जिला प्रधान नीलम ने कहा कि वह मरीजों की सहूलियत और आवश्यक सेवाओं को देखते हुए काम पर लौट रही हैं, लेकिन वह अदालत का दरवाजा खटखटाएंगी। रेनु भाटिया ने इस्तीफा तो दे दिया है, लेकिन उन्होंने हमारे लिए जो अपशब्द कहे थे, उसके लिए हमसे माफी नहीं मांगी। हम सरकार के फैसले का सम्मान करते हैं और मरीजों को परेशान नहीं करना चाहते, इसलिए हम अपनी हड़ताल खत्म कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरे घटनाक्रम पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी ओपीडी में नर्सिंग ऑफिसर की ड्यूटियां नहीं होती हैं तो फिर किस आधार पर नर्सिंग स्टाफ को इस मामले में घसीटा गया और उन पर गलतियां मढ़ी गईं। जिस डॉक्टर पर आरोप हैं उनकी शिकायतें पहले भी कई बार आ चुकी थीं। अगर डॉक्टर का रिकॉर्ड खराब था तो उन्हें दोबारा नियुक्त किसने और क्यों किया।
Trending Videos
कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी में किशोरी के यौन शोषण मामले में महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया के बयान के विरोध में नर्सिंग स्टाफ ने प्रदेश में मंगलवार को दो घंटे की हड़ताल की थी। बुधवार को भी हड़ताल का एलान था। अस्पताल में पिछले कुछ समय से चल रहा नर्सिंग स्टाफ का गतिरोध अंततः समाप्त हो गया है। अपनी मांगों को लेकर अड़ीं नर्सिंग ऑफिसर्स ने हड़ताल वापस ले ली है, जिसके बाद अस्पताल की सभी स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाएं पूरी तरह से सुचारू रूप से बहाल हो गई हैं।
नर्सिंग स्टाफ की मुख्य मांग पर बनी सहमति
आंदोलन कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों के लिए यह एक अहम मोड़ है। प्रशासन के साथ हुई बातचीत और आश्वासनों के बाद यह निर्णय लिया गया है कि हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया के खिलाफ कुरुक्षेत्र में विधिवत रूप से केस दर्ज किया जाएगा।