सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two twin brothers lost their lives after their bike collided with cattle.

Ambala News: गोवंश से बाइक टकराने से गई थी दो जुड़वां भाइयों की जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Two twin brothers lost their lives after their bike collided with cattle.
इसी बाइक पर हुआ था हादसा। संवाद - फोटो : तेंदुए के हमले में घायल बच्ची को ले जाते लोग।
विज्ञापन
- हाईवे पर हादसे के बाद 50 मिनट तक नहीं मिली मदद




संवाद न्यूज एजेंसी,

शहजादपुर। नेशनल हाईवे-344 पर हुए सड़क हादसे में दो जुड़वां भाइयों की जान चली गई। यह दुर्घटना गोवंश के अचानक सामने आने से हुई। हादसे में एक अन्य युवक घायल हो गया। यह हादसा रात करीब 10:20 मिनट पर बेरापुरा फ्लाईओवर के पास हुआ। मोटरसाइकिल पर सवार राजेश, राकेश और मुकेश अंबाला सिटी से शहजादपुर लौट रहे थे। घायल मुकेश ने बताया कि अंधेरे में अचानक एक आवारा गोवंश उनकी मोटरसाइकिल के सामने आ गया। तेज रफ्तार के कारण मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गोवंश से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों हाईवे पर दूर जा गिरे। पच्चीस वर्षीय राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल राकेश को अंबाला कैंट अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे पीजीआई सेक्टर-32 चंडीगढ़ और फिर पीजीआई सेक्टर-12 चंडीगढ़ रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही राकेश ने दम तोड़ दिया। मुकेश ने सीएचसी शहजादपुर में इलाज कराया, उसे कंधे, पैर और बाजू पर चोटें आई हैं।



मदद न मिलने से एक भाई की जान जाने का आरोप

राकेश के ताऊ के लड़के सुखबीर ने बताया कि दुर्घटना के बाद करीब बीस से पच्चीस मिनट तक दोनों भाई सड़क किनारे लहूलुहान पड़े रहे। कोई भी राहगीर मदद के लिए आगे नहीं आया। सुखबीर ने आरोप लगाया कि हादसे के पूरे 50 मिनट बाद तक उन्हें कोई मेडिकल सहायता या एंबुलेंस नहीं मिली। उन्होंने कहा कि अगर समय पर इलाज मिल जाता, तो शायद आज एक भाई की जान बचाई जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




छह महीने पहले हुई थी राकेश की शादी

इस दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। मृतक राकेश की शादी महज छह महीने पहले ही हुई थी। जिस घर में शादी की शहनाइयां गूंजी थीं, वहां अब चीख-पुकार मची है। नई नवेली दुल्हन का सुहाग उजड़ गया है और बूढ़े माता-पिता के बुढ़ापे का सहारा छिन गया है। मृतकों के मामा राज बहादुर ने कहा कि मोटरसाइकिल पर मामूली खरोंचें आई हैं, लेकिन उस पर सवार दो मासूम लड़कों की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed