{"_id":"6a28692e18c70b9c0f060add","slug":"nia-reveals-terrorist-shahzad-bhatti-was-the-one-who-hatched-the-conspiracy-for-the-blast-at-baldev-nagar-police-station-ambala-news-c-36-1-sknl1017-164520-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईए का खुलासा : आतंकी शहजाद भट्टी ने ही बलदेव नगर थाने में धमाके की रची थी साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआईए का खुलासा : आतंकी शहजाद भट्टी ने ही बलदेव नगर थाने में धमाके की रची थी साजिश
विज्ञापन
अंबाला के बलदेव नगर थाने में धमाके के लिए इस मारुति कार का हुआ था इस्तेमाल: सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- हमले का एक आरोपी सीधे भट्टी के संपर्क में था, अंबाला में भी एनआईए के दबिश देने की सूचना, अधिकारियों ने नहीं की पुष्टि
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अंबाला के बलदेव नगर थाने में 10 जनवरी को मारुति कार खड़ी कर धमाका करने के मामले में बड़ा खुलासा किया है। एनआईए के मुताबिक, जांच में सामने आया है कि बलदेव नगर थाने में हुए धमाके की साजिश पाकिस्तान में बैठे आतंकी शहजाद भट्टी ने रची थी। इस हमले को अंजाम देने का एक आरोपी सीधे तौर पर भट्टी के संपर्क में था और उसी के इशारे पर पूरी वारदात की रूपरेखा तैयार की गई थी। हालांकि एनआईए की टीम द्वारा प्रदेशभर में दी गई दबिश के दौरान अंबाला सिटी में भी आने की बात कहीं जा रही है, लेकिन पुलिस ने इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
बलदेव नगर थाने में दोपहर के समय एक व्यक्ति मारुति कार खड़ी करके गया था। कार की पिछली सीट में एलईडी के भीतर विस्फोटक सामग्री थी व डिग्गी में गैस के भरे हुए तीन छोटे सिलिंडर थे। गनीमत यह रही कि महज विस्फोटक सामग्री में धमाका हुआ था व समय रहते पुलिस ने स्थिति संभाल ली थी।
सीधे भट्टी ने ही तय किया था समय व स्थान
एनआईए की जांच में यह भी सामने आया है कि बलदेव नगर थाने को निशाना बनाने का समय और तरीका सब कुछ पहले से तय था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ और उनके मोबाइल व सिग्नल एप को खंगालने के बाद शहजाद भट्टी का नाम सामने आया था। आतंकी शहजाद भट्टी ने पाकिस्तान की सीमा से सटे पंजाब के युवाओं को झांसे में लेकर अपने गुर्गों की तरह इस्तेमाल किया था। थाने को दहलाने के समय थाने के बाहर कार में तीन आरोपी सवार थे।
विज्ञापन
मददगारों का पता लगा रही एनआईए
अंबाला ही नहीं बल्कि सिरसा महिला थाने में भी हुए धमाके के मामले में शहजाद भट्टी का हाथ था इसलिए एनआईए की टीम ने मंगलवार को भट्टी के स्थानीय मददगारों व फंडिंग नेटवर्क को खंगालने के लिए प्रदेशभर में जगह-जगह दबिश दी थी। हालांकि कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। हालांकि, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए स्थानीय पुलिस व एनआईए के उच्च अधिकारी दबिश के शहर व स्थानों की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
हमले के बाद सोशल मीडिया पर डाला था वीडियो
बलदेव नगर थाने में हुए हमले के कुछ दिन बाद शहजाद भट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला था। इस वीडियो में खालिस्तानियों द्वारा डाली गई कुछ पोस्ट भी दिखाई गई है जिसमें वह बलदेव नगर थाने में हुए धमाके की जिम्मेदारी ले रहे हैं। वह यह हमला खालिस्तानियों द्वारा करवाए जाने के आरोप लगाता दिख रहा था। 40 सेकेंड की वीडियो में बलदेव नगर थाने में हुए धमाके की वीडियो भी सांझा की। इसमें दिखाई दे रहा है कि कार में हुए धमाके से थाना गूंज उठा था। हालांकि पुलिस ने इस वीडियो को फेक बताया था।
पकड़ में आए थे कार खड़ी करने व करवाने के आरोपी
पुलिस के अनुसार, आरसी, टोल प्लाजा से जुड़ी जांच से आरोपियों के होटल में रुकने की जानकारी मिली। अंबाला कैंट के दो होटल में रुकने की बात सामने आने पर सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई थी। जो आईडी मिली थी वो फर्जी थी। ऐसे में कार चालक आरोपी पंजाब के पटियाला स्थित गुरबक्श कॉलोनी निवासी कर्मजीत सिंह उर्फ टोनी की पहचान हुई थी। उसके बाद पंजाब के फिरोजपुर जिला स्थित गांव फत्तूवाला निवासी आकाश और उसका भाई सौरभ उर्फ सोबी के शामिल होने की बात कबूली। उन्हें सिग्नल एप के माध्यम से धमाका करने का काम दिया गया था, जिसके उन्हें अच्छे रुपये मिलने वाले थे।
बराड़ा से मिले 2 किलो आरडीएक्स मामले में भट्टी से जुड़ रहे तार
अंबाला के बराड़ा-सढ़ौरा रोड पर से 13 मार्च को एसटीएफ की टीम ने तीन युवकों को 2 किलो आरडीएक्स के साथ काबू किया था। उस समय राजस्थान के अजमेर निवासी अली अकबर उर्फ बाबू, मेरठ निवासी अनस रईस, अंबाला के कंबासी गांव निवासी जंगबीर को काबू किया था। उस मामले के तार भी पाकिस्तान में बैठे शहजाद भट्ठी से जुड़ रहे थे। विस्फोटक सामग्री भी पाकिस्तान सीमा से सटे पंजाब के गांव में आई थी। वहां से आरडीएक्स अंबाला आया था। उस समय भी हरियाणा को दहलाने की साजिश नाकाम हुई थी।