सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Man arrested for marrying a female doctor by lying

Ambala News: महिला डॉक्टर से झूठ बोलकर शादी रचाने वाला काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for marrying a female doctor by lying
विज्ञापन
- मेट्रिमोनियल साइट के जरिये फंसाने व पहली शादी छिपाकर शादी रचाने का था आरोप
Trending Videos

- अब पुलिस आरोपी हरीश को रिमांड के दौरान बरामदगी व निशानदेही के लिए जोधपुर लेकर रवाना

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। मेट्रिमोनियल साइट के जरिए जोधपुर निवासी महिला दंत चिकित्सक से शादी करने के बाद जबरन गर्भपात कराने व 15 लाख रुपये ठगने के मामले में पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया है। अंबाला कैंट निवासी आरोपी हरीश कुमार को मंगलवार कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। पीड़िता जोधपुर की रहने वाली है व घटनाक्रम भी वहीं का है, ऐसे में पुलिस आरोपी को जोधपुर लेकर रवाना हो गई है। महेश नगर थाना प्रभारी जितेंद्र ढिल्लो का कहना है कि रिमांड के दौरान आरोपी से नकदी की बरामदगी व निशानदेही करवाई जाएगी।
जोधपुर के मालवीय नगर निवासी डॉक्टर ने जोधपुर थाने में तहरीर देकर यह आरोप लगाए थे। घटनास्थल अंबाला होने के कारण जोधपुर पुलिस ने जीरो प्राथमिकी दर्ज कर महेश नगर थाने में भेज दी गई थी। महिला डॉक्टर का आरोप था कि नवंबर 2025 में मेट्रिमोनियल साइट के जरिये उसकी मुलाकात अंबाला कैंट निवासी हरीश कुमार से हुई थी। आरोपी ने खुद को एक बड़े संस्थान का मालिक बताया। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने के बाद 1 जनवरी को आरोपी ने एक मंदिर में शादी कर ली व उसे अंबाला कैंट ले आया। अंबाला आने के बाद उसे पता चला कि हरीश पहले से शादीशुदा है और उसने धोखे में रखकर यह दूसरी शादी की है। विरोध करने पर आरोपी ने अपनी कंपनी के विस्तार का झांसा देकर उससे करीब 15 लाख रुपये ऐंठ लिए। आरोप लगाया कि जब वह 12 सप्ताह की गर्भवती थी तो हरीश ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की व उसकी सहमति के बिना जबरदस्ती गर्भपात करवा दिया था। इसलिए वह जोधपुर चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed