सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Rohtak fire incident CM Nayab Saini expresses grief ex-gratia of ₹10 lakh for kin of deceased

रोहतक अग्निकांड: सीएम नायब सैनी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 10 लाख की अनुग्रह राशि का एलान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Wed, 10 Jun 2026 09:46 AM IST
विज्ञापन
सार

रोहतक में जूतों के शोरूम में एसी कंप्रेशर फटने से आग लगी थी। आग तेजी से फैल गई और पास की सात दुकानों तक पहुंच गई।

Rohtak fire incident CM Nayab Saini expresses grief ex-gratia of ₹10 lakh for kin of deceased
रोहतक में लगी आग - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार

रोहतक में मंगलवार दोपहर को डी पार्क पर एक जूते के शोरूम समेत दस दुकानों में आग लग गई थी। आग में तीन लोग जिंदा जल गए थे। दो मृतकों की पहचान सौरभ उर्फ रोहित (19), अमन (38) के ताैर पर हुई है। तीसरे शव की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। 
Trending Videos


रोहतक हादसे पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दुख जताया और मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। सीएम ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए मृतकों के परिवारों को 10 लाख की अनुग्रह राशि और हादसे में घायल परिवारों को 2 लाख रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार सभी घायलों का सरकारी अस्पताल में मुफ़्त इलाज भी मुहैया कराएगी। उपायुक्त रोहतक को हादसे में हुए नुकसान का आकलन कर विस्तृत रिपोर्ट बनाने का भी निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed