{"_id":"6a749de51f5c7cff70039367","slug":"online-applications-for-government-housing-can-be-submitted-until-august-24-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-1090158-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: सरकारी मकानों के लिए 24 अगस्त तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: सरकारी मकानों के लिए 24 अगस्त तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिकित्सा आधार पर आउट ऑफ टर्न अलाॅटमेंट के लिए 12 अगस्त तक होगा आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने चंडीगढ़ और पंचकूला स्थित सरकारी मकानों के आवंटन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्र कर्मचारी सरकारी आवास पोर्टल https://awas.haryanapwd.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
सरकार ने बताया है कि चिकित्सा आधार पर आउट ऑफ टर्न अलॉटमेंट के लिए आवेदन जमा करने, आवेदन में बदलाव करने और आवास की प्राथमिकता भरने की अंतिम तारीख 12 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे तक है। अन्य सभी श्रेणियों के कर्मचारियों के लिए आवेदन करने और आवास की प्राथमिकता भरने की अंतिम तारीख 24 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे तक तय की गई है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 27 अगस्त को अस्थायी वरिष्ठता सूची जारी की जाएगी। कर्मचारी इस सूची पर 31 अगस्त से 2 सितंबर तक आपत्ति या दावा दर्ज करा सकेंगे। इसके बाद 14 सितंबर को अंतिम वरिष्ठता सूची जारी होगी। सरकारी मकानों के आवंटन की प्रक्रिया 25 सितंबर 2026 से शुरू की जाएगी। सरकार ने कर्मचारियों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले वे अपने विभाग के माध्यम से एचआरएमएस (ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम) में दर्ज अपनी जानकारी जरूर अपडेट करा लें। वरिष्ठता सूची एचआरएमएस में उपलब्ध रिकॉर्ड के आधार पर तैयार होगी। बाद में किसी भी बदलाव या आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।