{"_id":"6a74902cfd5fb2515a066edd","slug":"only-women-will-travel-on-reserved-seats-in-haryana-roadways-buses-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1095-1089732-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: हरियाणा रोडवेज की बसों में आरक्षित सीटों पर महिलाएं ही सफर करेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: हरियाणा रोडवेज की बसों में आरक्षित सीटों पर महिलाएं ही सफर करेंगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन विभाग ने नारनौल की महिला यात्री की शिकायत का लिया संज्ञान
सामान्य बसों में 7 से 9, 12 से 21 व 25 और 26 नंबर सीटें महिलाओं के लिए होंगी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। परिवहन निदेशालय ने हरियाणा रोडवेज की बसों में महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों के नियम का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। निदेशालय ने नारनौल की एक महिला यात्री की शिकायत का संज्ञान लिया है। सामान्य बसों में सीट संख्या 7 से 9, 12 से 21 और 25 व 26 महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी।
नारनौल निवासी महिला यात्री रितु ने जून में हरियाणा रोडवेज की बस में नारनौल से जयपुर का सफर किया था। इस दौरान टिकट के बावजूद उन्हें महिलाओं के लिए आरक्षित सीट पर बैठने नहीं दिया। महिलाओं वाली सीट पर पुरुष यात्री बैठे रहे। ऐसे में महिला यात्री ने निदेशालय को पत्र भेजा। शिकायत का संज्ञान लेते हुए निदेशक डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया की ओर से सभी रोडवेज के महाप्रबंधकों, उड़नदस्ता टीमों के अलावा आईएसबीटी दिल्ली-चंडीगढ़ के महाप्रबंधकों को भी पत्र भेजा है। इसमें आरक्षित सीट संबंधी नियमों का पालन सख्ती से कराने के निर्देश दिए गए हैं।