{"_id":"6a369b7ecb3304fcc9057a56","slug":"over-50000-registrations-for-cet-group-d-in-a-single-day-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-1050623-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: सीईटी ग्रुप-डी के लिए एक दिन में 50 हजार से अधिक पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: सीईटी ग्रुप-डी के लिए एक दिन में 50 हजार से अधिक पंजीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) के सीईटी ग्रुप-डी के लिए एक ही दिन में 50,146 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें से 10,646 अभ्यर्थियों ने अपना आवेदन पूरी तरह भरकर अंतिम रूप से सबमिट भी कर दिया है। आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा की।
चेयरमैन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपना आवेदन स्वयं भरें और फाइनल सबमिट करने से पहले सभी जानकारियों की सावधानीपूर्वक जांच अवश्य करें। उन्होंने कहा कि आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि भविष्य में परेशानी का कारण बन सकती है इसलिए जल्दबाजी से बचना चाहिए। हिम्मत सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि भर्ती प्रक्रिया को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आयोग की ओर से जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।