{"_id":"69d7a7b8f51e75ac43018f29","slug":"preparations-begin-for-the-formation-of-ats-women-commando-wing-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-991243-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: एटीएस महिला कमांडो विंग के गठन की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: एटीएस महिला कमांडो विंग के गठन की तैयारी शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईडी ने पुलिस विभाग से इच्छुक महिला कर्मचारियों के आवेदन मांगे
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में आतंकवाद से निपटने के लिए एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) के गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए महिला कमांडो विंग बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए हरियाणा सीआईडी ने पुलिस विभाग से इच्छुक महिला कर्मचारियों के आवेदन मांगे हैं।
सीआईडी की ओर से सभी जिलों को निर्देश भेजे गए हैं कि इच्छुक और योग्य महिला पुलिसकर्मियों के नाम भेजे जाएं। स्पष्ट निर्देश है कि केवल वही महिलाएं आवेदन करें जो शारीरिक और मेडिकल रूप से पूरी तरह से फिट हों और कठिन ट्रेनिंग के लिए तैयार हों। साथ ही उनका अनुशासन और सर्विस रिकॉर्ड भी अच्छा होना जरूरी है।
लंबाई-उम्र तय, खास भत्ता भी मिलेगा
इस स्पेशल ट्रेनिंग के लिए कुछ शर्तें भी तय की गई हैं। महिला पुलिसकर्मी की लंबाई कम से कम 5 फीट 4 इंच होनी चाहिए और उम्र करीब 21 साल तक रखी गई है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी मानकों की जांच के बाद ही नाम आगे भेजें। पुरुष कमांडो का चयन पहले ही पूरा हो चुका है और करीब 100 जवान ट्रेनिंग पर भेजे जा चुके हैं। चयनित पुलिस कर्मचारियों को विशेष भत्ता भी मिलेगा।
Trending Videos