{"_id":"69dccf8f33cd65385209bf4b","slug":"suspicious-camera-found-in-panipat-sparks-stir-espionage-network-exposed-in-ambala-2026-04-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत में संदिग्ध कैमरा मिलने से हड़कंप, अंबाला में जासूसी नेटवर्क का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में संदिग्ध कैमरा मिलने से हड़कंप, अंबाला में जासूसी नेटवर्क का खुलासा
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Mon, 13 Apr 2026 04:46 PM IST
Link Copied
अंबाला के बाद अब पानीपत शहर में गुप्त कैमरा मिलने की सूचना मिली है। यह कैमरा शहर के जाटल नामक जगह पर मिला है। भीड़भाड़ वाले इलाके में इस तरह जासूसी कैमरा मिलने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है। पुलिस प्रशासन को जब इस बात की सूचना मिलती तो घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया। मौके पर पुलिस के साथ तकनीकी विशेषज्ञों की टीम पहुंची। इसके बाद कैमरे को निकाला गया। पुलिस ने कैमरे को अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अंबाला में एक बड़े जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने नग्गल थाना क्षेत्र के मलौर गांव में दबिश देकर एक संदिग्ध सोलर पावर संचालित सीसीटीवी कैमरा बरामद किया है। यह कैमरा एक खंभे पर लगाया गया था। हैरानी की बात यह है कि यह कैमरा बकनौर स्थित एयरफोर्स स्टेशन से मात्र 5-6 किलोमीटर की दूरी पर लगाया गया था। हालांकि टीम कैमरे को अपने संग ले गई है। अभी तक किसी व्यक्ति की अंबाला में गिरफ्तारी होने की पुष्टि नहीं है। अंबाला के पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि दिल्ली पुलिस की विशेष टीम ने गांव में दबिश देकर कैमरे को जब्त कर लिया है। इस घटना ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।