फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   PWD contractors

Chandigarh-Haryana News: 900 करोड़ रुपये के भुगतान को लेकर पीडब्ल्यूडी ठेकेदारों ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
कहा- भुगतान नहीं मिलने से ठेकेदार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं
विज्ञापन


चंडीगढ़। हरियाणा के पीडब्ल्यूडी ठेकेदारों ने सरकार से करीब 900 करोड़ रुपये के लंबित भुगतान को जल्द जारी करने की मांग की है। चंडीगढ़ के निर्माण सदन में हुई ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन की बैठक में प्रदेशभर से आए ठेकेदारों ने भुगतान में देरी, बढ़ती निर्माण लागत और अन्य समस्याओं पर चर्चा की।
एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक जैन, प्रधान जय भगवान और उपप्रधान मनोज चहल ने बताया कि प्रदेश के अलग-अलग सरकारी विभागों में ठेकेदारों के करोड़ों रुपये लंबे समय से अटके हुए हैं। ऐसे में ठेकेदारों ने फैसला लिया कि वे इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और जल्द भुगतान की मांग रखेंगे। बैठक के बाद करीब 100 ठेकेदारों ने इंजीनियर-इन-चीफ समेत अन्य अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी समस्याएं बताईं। उन्होंने कहा कि भुगतान नहीं मिलने से ठेकेदार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं और निर्माण कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

ठेकेदारों ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जल्द समाधान नहीं किया तो प्रदेशभर में आंदोलन शुरू किया जाएगा। एसोसिएशन ने कहा कि निर्माण सामग्री की बढ़ती कीमतों और भुगतान में देरी के कारण ठेकेदारों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। जल्द राहत नहीं मिली तो बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed