सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Rs 31.88 crore released for fee reimbursement to private schools

Chandigarh-Haryana News: निजी स्कूलों की शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए 31.88 करोड़ रुपये जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। स्कूल शिक्षा विभाग ने 134-ए योजना के तहत ईडब्ल्यूएस और बीपीएल वर्ग के विद्यार्थियों के लिए शुल्क प्रतिपूर्ति अनुदान की दूसरी किश्त जारी कर दी है। विभाग ने कुल 31.88 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। इससे अंबाला, गुरुग्राम, फतेहाबाद, कैथल, महेंद्रगढ़, पंचकूला और रोहतक जिलों के निजी विद्यालयों को लाभ होगा।
Trending Videos

अमर उजाला ने 134-ए के तहत निजी स्कूलों के बकाया तकरीबन 500 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित होने का मुद्दा प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर छपने के बाद कुछ दिन पहले सरकार की ओर से पहली किश्त जारी हो गई थी। अब दूसरी किश्त भी जारी कर दी गई है। शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा है कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है और इसी उद्देश्य से इस योजना को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed