{"_id":"69e8cf3859b5a7951f0283ef","slug":"rural-sanitation-workers-will-stage-a-symbolic-sit-in-at-the-ministers-residence-starting-june-6-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1095-1001355-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: मंत्री के आवास पर 6 जून से सांकेतिक धरना देंगे ग्रामीण सफाई कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: मंत्री के आवास पर 6 जून से सांकेतिक धरना देंगे ग्रामीण सफाई कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्मचारियों ने पक्का करने और समय पर वेतन देने की मांग उठाई
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने पक्का करने और समय से वेतन देने की मांग उठाई है। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा ने कहा है कि सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं करती है तो उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। यूनियन के चेतावनी दी है कि तत्काल उनकी मांगों को नहीं माना गया तो 6 और 7 जून को पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार के आवास पर दो दिन सांकेतिक धरना दिया जाएगा। इसके बाद 21 जून को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय कुरुक्षेत्र में आक्रोश प्रदर्शन करेंगे।
ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान बसाऊराम, महासचिव विनोद कुमार, कोषाध्यक्ष संदीप कुमार, उप महासचिव देवीराम और वरिष्ठ उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बयान जारी कर कहा कि बीते साल 31 दिसंबर को उच्च न्यायालय ने 10 वर्ष से काम कर रहे सफाई कर्मचारियों को स्थाई करने और उन्हें पक्के कर्मचारियों के सभी लाभ देने का आदेश दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि अभी तक इस प्रकरण में सरकार ने कुछ नहीं किया है। नवंबर 2024 में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को 26 हजार और शहरी सफाई कर्मचारियों को 27 हजार रुपये वेतन देने की घोषणा की थी मगर अभी इसे पूरी तरह से लागू नहीं किया गया है। यूनियन ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने मांगों को पूरा नहीं किया तो कर्मचारी 11 से 13 अगस्त तक राज्यव्यापी हड़ताल करेंगे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X