सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana Electricity Officials Will No Longer Be Absent from Their Offices

Haryana: अब ऑफिस से गायब नहीं रहेंगे बिजली अफसर, शिकायतों के ढेर और गर्मियों के दबाव ने बदलवाई व्यवस्था

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Fri, 24 Apr 2026 04:24 PM IST
विज्ञापन
सार

इस फैसले के पीछे सबसे बड़ी वजह बढ़ती शिकायतें और काम में देरी है। कई बार लोग बिजली कट, लो-वोल्टेज या ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायत करते रहे, लेकिन अधिकारी मौके पर नहीं होते थे। इससे समस्या का समाधान देर से होता था और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती थी।

Haryana Electricity Officials Will No Longer Be Absent from Their Offices
electricity - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा में अब बिजली विभाग के अफसर बिना बताए ऑफिस से गायब नहीं रह सकेंगे। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने साफ निर्देश जारी कर दिए हैं कि सभी बड़े अधिकारी अपने-अपने हेडक्वार्टर पर ही मौजूद रहें। अगर कहीं बाहर जाना है तो पहले अनुमति लेना जरूरी होगा।
Trending Videos


दरअसल, इस फैसले के पीछे सबसे बड़ी वजह बढ़ती शिकायतें और काम में देरी है। कई बार लोग बिजली कट, लो-वोल्टेज या ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायत करते रहे, लेकिन अधिकारी मौके पर नहीं होते थे। इससे समस्या का समाधान देर से होता था और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती थी। गर्मियों में जब बिजली की मांग बढ़ जाती है, तब हालात और बिगड़ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब नए नियम के बाद अधिकारी ऑफिस में ही रहेंगे, जिससे फैसले जल्दी होंगे। फील्ड में काम करने वाले कर्मचारियों को तुरंत निर्देश मिलेंगे और काम में तेजी आएगी। इसका सीधा फायदा आम लोगों को मिलेगा, क्योंकि उनकी शिकायतों का समाधान पहले से जल्दी होगा। इस आदेश का असर लगभग हर जिले और सर्कल में तैनात अधिकारियों पर पड़ेगा। यानी पूरा सिस्टम अब ज्यादा जिम्मेदार और एक्टिव नजर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed