सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   The 'Abhedya' app has been integrated with a 24-hour helpline and WhatsApp facility.

Chandigarh-Haryana News: अभेद्य एप को 24 घंटे हेल्पलाइन व व्हाट्सएप की सुविधा से जोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर अपराध के पीड़ित अब तुरंत सूचना देकर मदद प्राप्त कर सकेंगे
Trending Videos

चंडीगढ़।
पुलिस ने लोगों की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए अभेद्य एप को और ज्यादा प्रभावी बनाते हुए 24 घंटे हेल्पलाइन और व्हाट्सएप सपोर्ट की सुविधा जोड़ दी है। एप उपयोगकर्ता 01722-930112 नंबर पर कॉल कर सकते हैं या +91 9056555492 पर व्हाट्सएप के जरिए संपर्क कर सकते हैं।

एडीजीपी साइबर अपराध सिबास कबिराज के मुताबिक अगर किसी को संदिग्ध कॉल, साइबर ठगी या डिजिटल उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है तो वह तुरंत इसकी सूचना देकर मदद पा सकता है। अभेद्य एक स्मार्ट मोबाइल एप है जिसे हरियाणा पुलिस ने साइबर सुरक्षा के लिए विकसित किया है। यह एप अज्ञात और अंतरराष्ट्रीय नंबरों की पहचान कर उन्हें ब्लॉक करता है। साथ ही संदिग्ध मैसेज, कॉल, वॉइस नोट, वीडियो और इमेज को यूजर तक पहुंचने से पहले ही हटा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह ऐप ऑनलाइन ठगी, धमकी, स्टॉकिंग और जबरन वसूली जैसे खतरों से बचाने में मदद करता है। नई हेल्पलाइन के साथ अब लोग तुरंत शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इससे पुलिस की ओर से तेज कार्रवाई सुनिश्चित होगी।
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed