सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Seeking cooperation from the Centre on road development, Gadkari invited to a seminar

Chandigarh-Haryana News: सड़क विकास पर केंद्र से सहयोग की मांग, गडकरी को सेमिनार का न्योता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos


चंडीगढ़। लोक निर्माण (भवन एवं सड़क) व जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर राज्य में सड़क और आधारभूत ढांचे के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की।

इस दौरान गंगवा ने गडकरी को 27 व 28 मार्च को चंडीगढ़ में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आईआरसी (इंडियन रोड्स कांग्रेस) सेमिनार के उद्घाटन के लिए औपचारिक निमंत्रण दिया। इस दो दिवसीय सेमिनार में देशभर से सड़क सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। बैठक में गंगवा ने हरियाणा में राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार, सड़क नेटवर्क को मजबूत करने और आधुनिक परिवहन सुविधाएं विकसित करने के लिए केंद्र सरकार से सहयोग मांगा है। कहा कि प्रदेश में तेजी से बढ़ते शहरीकरण और औद्योगिक गतिविधियों के चलते मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत पहले से ज्यादा बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री के साथ सकारात्मक माहौल में बातचीत हुई और विभिन्न हाईवे परियोजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। गंगवा ने उम्मीद जताई कि इन परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही उन्होंने राज्य में चल रही और प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं को गति देने के लिए विशेष अनुदान देने का भी आग्रह किया ताकि विकास कार्य समय पर पूरे हो सकें और लोगों को बेहतर सड़क सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed