{"_id":"6a8479a7cbe7f4f54b09ab89","slug":"sikh-community-protest-in-ambala-averted-on-august-25-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजोखरा साहिब विवाद: टला सिख समुदाय का प्रदर्शन, सीएम सैनी से मुलाकात के बाद झिंडा ने किया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजोखरा साहिब विवाद: टला सिख समुदाय का प्रदर्शन, सीएम सैनी से मुलाकात के बाद झिंडा ने किया एलान
Tue, 18 Aug 2026 08:56 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 18 Aug 2026 08:56 PM IST
सार
बैठक के बाद जगदीश सिंह झिंडा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने हर संभव मदद का भरोसा दिया है इसलिए 25 तारीख को प्रस्तावित रोष प्रदर्शन अब नहीं होगा।
विज्ञापन
सीएम सैनी से सिख संगठनों से की मुलाकात
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झिंडा की अगुवाई में विभिन्न सिख संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। पंजोखरा साहिब के विषय पर हुई यह बैठक सकारात्मक रूप से सफल रही। बैठक के बाद जगदीश सिंह झिंडा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने हर संभव मदद का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि 25 तारीख को प्रस्तावित रोष प्रदर्शन अब नहीं होगा।
झिंडा ने सभी संगठनों और साध संगत से अपील की कि वे किसी भी अफवाह से बचते हुए प्रदेश के हित में कार्य करें। प्रतिनिधिमंडल में विभिन्न सिख संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में पंजोखरा साहिब से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई और मुख्यमंत्री ने सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
झिंडा ने सभी संगठनों और साध संगत से अपील की कि वे किसी भी अफवाह से बचते हुए प्रदेश के हित में कार्य करें। प्रतिनिधिमंडल में विभिन्न सिख संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में पंजोखरा साहिब से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई और मुख्यमंत्री ने सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन