{"_id":"6a847b8a0c5b7e80b9062648","slug":"video-panjokhra-sahib-dispute-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजोखरा साहिब मुद्दे पर राहत, 25 अगस्त को नहीं होगा प्रदर्शन, सीएम सैनी से सिख संगठनों ने की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजोखरा साहिब मुद्दे पर राहत, 25 अगस्त को नहीं होगा प्रदर्शन, सीएम सैनी से सिख संगठनों ने की मुलाकात
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झिंडा की अगुवाई में विभिन्न सिख संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। पंजोखरा साहिब के विषय पर हुई यह बैठक सकारात्मक रूप से सफल रही।बैठक के बाद जगदीश सिंह झिंडा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने हर संभव मदद का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि 25 तारीख को प्रस्तावित रोष प्रदर्शन अब नहीं होगा। झिंडा ने सभी संगठनों और साध संगत से अपील की कि वे किसी भी अफवाह से बचते हुए प्रदेश के हित में कार्य करें।प्रतिनिधिमंडल में विभिन्न सिख संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में पंजोखरा साहिब से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई और मुख्यमंत्री ने सहयोग का आश्वासन दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।