बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   MP Mob Lynching No Cow Vigilante Raised Hand Probe Was Flawed BJP MLA T Raja Singh Meets Convicts in Jail

MP: 'किसी गोरक्षक ने हाथ नहीं उठाया, जांच में हुई चूक'; मॉब लिंचिंग केस में सजायाफ्ता बंदियों से मिले टी राजा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम Published by: नर्मदापुरम ब्यूरो Updated Tue, 18 Aug 2026 02:59 PM IST
MP Mob Lynching No Cow Vigilante Raised Hand Probe Was Flawed BJP MLA T Raja Singh Meets Convicts in Jail
नर्मदापुरम में मॉब लिंचिंग मामले को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। तेलंगाना के हैदराबाद स्थित गोशामहल विधानसभा क्षेत्र से विधायक टी राजा सिंह सोमवार को नर्मदापुरम पहुंचे। उन्होंने केंद्रीय जेल में मॉब लिंचिंग मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे 14 गोरक्षकों से मुलाकात की। जेल से बाहर आने के बाद टी राजा सिंह ने मामले की जांच पर सवाल खड़े किए और दावा किया कि उन्हें हाईकोर्ट से इन गोरक्षकों को न्याय मिलने का पूरा भरोसा है।

क्या है नर्मदापुरम का मॉब लिंचिंग मामला?
दरअसल, तीन अगस्त 2022 की रात महाराष्ट्र के अमरावती जा रहे एक ट्रक को सिवनी मालवा के बराखड़ गांव के पास रोक लिया गया था। ट्रक में करीब 30 मवेशी होने की बात सामने आई थी। आरोप है कि ग्रामीणों और गोरक्षकों की भीड़ ने ट्रक में सवार तीन लोगों को घेर लिया और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। इस घटना में महाराष्ट्र के अमरावती निवासी नाजिर अहमद की गंभीर चोटों के बाद इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी।

चार साल चली सुनवाई, 14 आरोपियों को उम्रकैद
मामले में करीब चार साल चली सुनवाई के बाद जुलाई 2026 में एडीजे तबस्सुम खान की अदालत ने 14 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। अदालत ने आरोपियों को हत्या, हत्या के प्रयास, बलवा और रास्ता रोकने समेत विभिन्न धाराओं में दोषी ठहराया था। सभी 14 आरोपी फिलहाल नर्मदापुरम केंद्रीय जेल में सजा काट रहे हैं।

‘किसी गोरक्षक ने ड्राइवर पर हाथ नहीं उठाया’- टी राजा
जेल में मुलाकात के बाद तेलंगाना के गोशामहल विधायक टी राजा सिंह ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि 14 गोरक्षकों ने उनसे कहा कि उनमें से किसी भी गोरक्षक ने ड्राइवर पर हाथ नहीं उठाया। टी राजा सिंह ने कहा कि कहीं न कहीं मामले की जांच में चूक हुई है। उन्होंने कहा कि वे तन-मन-धन से इन गोरक्षकों के साथ हैं। टी राजा सिंह ने न्यायपालिका पर भरोसा जताते हुए दावा किया कि हाईकोर्ट में इन सभी को सौ प्रतिशत न्याय मिलेगा।

ये भी पढ़ें-  सरकारी स्कूल में पढ़ाई या भंडारा? छात्र और शिक्षक रहे नदारद, वायरल वीडियो ने खड़े किए सवाल

राष्ट्रगान विवाद पर टी राजा का तीखा हमला
राष्ट्रगान विवाद पर भी टी राजा सिंह ने तीखा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जिन्हें देश की संस्कृति, वंदे मातरम और राष्ट्रगान के बारे में जानकारी नहीं है, वे वंदे मातरम का सम्मान कैसे करेंगे। इसी दौरान उन्होंने ‘इटली की पैदाइश’ का जिक्र करते हुए भी निशाना साधा और कहा कि ऐसे लोगों पर विश्वास नहीं करना ही बेहतर है। टी राजा सिंह ने कहा कि वंदे मातरम का विरोध या उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि चाहे व्यक्ति कितना ही बड़ा नेता क्यों न हो, नियमों का उल्लंघन करने पर सभी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

युवाओं के पीछे विदेशी फंडिंग का दावा
 कॉकरोच पार्टी के आंदोलन को लेकर भी गोशामहल विधायक ने आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि युवा सही दिशा में हैं, लेकिन कुछ राजनीतिक शक्तियां युवाओं को गलत दिशा में मोड़ने का काम कर रही हैं।टी राजा सिंह ने दावा किया कि भारत की राजनीतिक शक्तियों के साथ विदेशी ताकतें भी देश का माहौल बिगाड़ने में लगी हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नौजवानों के पीछे विदेशी फंड आ रहा है और विदेशी ताकतें सक्रिय हैं। हालांकि, इस दावे के समर्थन में उन्होंने कोई ठोस प्रमाण सार्वजनिक रूप से पेश नहीं किया।

राम मंदिर चंदा विवाद पर भी साधा निशाना
राम मंदिर में चंदे से जुड़ी गड़बड़ी के सवाल पर टी राजा सिंह ने कहा कि योगी और मोदी साफ कह चुके हैं कि एक भी चंदा चोर नहीं बचेगा। उन्होंने राम मंदिर आंदोलन के पुराने विवादों का जिक्र करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। टी राजा सिंह ने कहा कि जिन लोगों ने राम मंदिर पर बुलडोजर चलाने का सपना देखा था और राम भक्तों पर गोलियां चलवाई थीं, वही लोग आज राम मंदिर के चंदे पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह इतिहास कभी नहीं भूलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

लखनऊ के पारा में अवैध भैंस डेयरियों पर कार्रवाई, भारी पुलिस बल तैनात

18 Aug 2026

पंचकूला में नई मदर एंड चाइल्ड केयर बिल्डिंग में लिफ्ट के दरवाजे पर फर्श टूटा, फाल्स सीलिंग गिरी

18 Aug 2026

झज्जर में सफाई कर्मियों ने नगर परिषद कार्यालय को ताला लगा गेट पर शुरु किया धरना

पानीपत में सावन के तीसरे मंगलगौरी व्रत पर मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, मंगला आरती के साथ की पूजा-अर्चना

18 Aug 2026

जीरा में पुलिस मुलाजिम पर दो बदमाशों संग ट्रक चालक से 2500 रुपये छीनने का आरोप

विज्ञापन

अचानक आई मौत: सड़क के आर-पार रस्सी से लकड़ी खींचते समय बाइक सवार का फंसा गया गला, मौके पर ही तोड़ा दम

18 Aug 2026

तेज बारिश से पंचकूला में जगह-जगह जलभराव, राहगीरों और वाहन चालकों को आई परेशानी

18 Aug 2026
विज्ञापन

चंडीगढ़ में भारी बरसात

Ujjain: भस्म आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा महाकाल ने चांदी के मुकुट में दिए दिव्य दर्शन

18 Aug 2026

VIDEO: 19 घंटे में मिले तीन शव, मृतकों में युवक-महिला और बच्ची; नहीं हो सकी पहचान

18 Aug 2026

नागपंचमी पर निकली नौका यात्रा, कजरी गायन से सजा आयोजन, VIDEO

18 Aug 2026

दिव्यांगजनों को वितरित किए गए सहायक उपकरण, VIDEO

18 Aug 2026

पशु चिकित्सालय में ध्वजारोहण न होने का वीडियो वायरल

18 Aug 2026

यात्रियों से भरी डग्गामार वाहन पलटी, हादसे का वीडियो वायरल

18 Aug 2026

कर्मचारियों और श्रमिकों की समस्याओं के समाधान की मांग, VIDEO

18 Aug 2026

ऋषिकेश में बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, एसडीआरएफ ने दो लोगों को सुरक्षित बचाया, देखें वीडियो

17 Aug 2026

शुक्लागंज: दो कारों में टक्कर, पोनी रोड तिराहे पर एक घंटे लगा जाम

17 Aug 2026

शुक्लागंज: गंगा का जलस्तर पांच सेमी. घटा, दुश्वारियां बरकरार

17 Aug 2026

शुक्लागंज: 12 मीटर चौड़ा होगा रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म, यात्रियों को मिल सकेगी बेहतर सुविधाएं

17 Aug 2026

कानपुर: खेरेपति बाबा और नागेश्वर मंदिर में पूजन के लिए उमड़े भक्त

17 Aug 2026

Rudraprayag: अगस्त्यमुनि में छात्रों के रिजल्ट में हुई गड़बड़ी का का आरोप, किया उग्र प्रदर्शन

17 Aug 2026

नागपंचमी और सोमवार के दुर्लभ संयोग पर शिवालयों में लगा भक्तों का रेला, VIDEO

17 Aug 2026

करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन पर होने लगा कामायनी एक्सप्रेस का ठहराव;video

17 Aug 2026

मडराक में सब्जी की दुकान में घुसा अनियंत्रित ट्रक, तीन की मौत

17 Aug 2026

बागेश्वर: नॉर्थ जोन बॉक्सिंग टूर्नामेंट के लिए मथुरा रवाना हुए बागेश्वर और कपकोट के 29 मुक्केबाज

17 Aug 2026

Champawat: चंपावत में श्रीमद्भागवत कथा का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ, भक्तिमय हुआ माहौल

17 Aug 2026

चंपावत: नशा मुक्त अभियान के तहत बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन, डीएम मनीष कुमार ने किया शुभारंभ

17 Aug 2026

टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटा पिकअप, बिखरा दूध का पैकेट; VIDEO

17 Aug 2026

बैनामा की दरों में विसंगति पर 11वें दिन भी धरना, डीएम से वार्ता बेनतीजा; VIDEO

17 Aug 2026

अंडर-14 और 17 दोनों वर्गों में बारा इंटर काॅलेज ने बाजी मारी; VIDEO

17 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed