बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Nahan: A team led by Municipal Council President Upma Dhiman inspected areas affected by waterlogging.

नाहन: नप अध्यक्ष उपमा धीमान की अगुवाई में टीम ने जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा

Krishan Singh Krishan Singh
Updated Tue, 18 Aug 2026 03:27 PM IST
Nahan: A team led by Municipal Council President Upma Dhiman inspected areas affected by waterlogging.
लगातार हो रही बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। प्रभावित क्षेत्रों का मंगलवार को नाहन की नगर परिषद अध्यक्ष उपमा धीमान की अगुवाई में टीम ने एमसी कॉम्प्लेक्स सहित शहर के विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और मौके पर स्थिति का जायजा लिया। नगर परिषद कॉम्प्लेक्स दिल्ली गेट में बारिश का पानी दुकानों और कार्यालयों में घुसने से दुकानदारों व कार्यालय संचालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। टीम ने मौके पर पहुंचकर पानी भरने से हुए नुकसान की जानकारी ली और जलनिकासी की व्यवस्था को देखा। दुकानदारों ने बताया कि एमसी कॉम्प्लेक्स में बरसाती पानी घुसने की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। कम बारिश में भी यहां जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है और छत भी टपकती है। इससे हर बार दुकानदारों को परेशानी झेलनी पड़ती है। दुकानदारों और कार्यालय संचालकों ने नगर परिषद की टीम के समक्ष समस्या रखते हुए कहा कि कॉम्प्लेक्स की मरम्मत और जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कई बार प्राक्कलन तैयार किए जा चुके हैं, लेकिन अभी तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने मांग की कि समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए जल्द मरम्मत कार्य शुरू करवाया जाए। नगर परिषद अध्यक्ष उपमा धीमान ने कहा कि लगातार बारिश के कारण एमसी कॉम्प्लेक्स दिल्ली गेट समेत शहर के अन्य हिस्सों से जलभराव की सूचना मिली थी। इसके बाद नगर परिषद की टीम ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि एमसी कॉम्प्लेक्स में पानी घुसने की समस्या का जल्द समाधान करवाया जाएगा। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को शहर की बरसाती नालियों और निकासी व्यवस्था को खोलने तथा जलभराव वाले स्थानों पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सिरसा में नगर परिषद में दो घंटे की तालाबंदी, कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

18 Aug 2026

बहादुरगढ़ नगर परिषद में दो घंटे की तालाबंदी, कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन; निकाय मंत्री का पुतला फूंकने का ऐलान

लखनऊ के पारा में अवैध भैंस डेयरियों पर कार्रवाई, भारी पुलिस बल तैनात

18 Aug 2026

पंचकूला में नई मदर एंड चाइल्ड केयर बिल्डिंग में लिफ्ट के दरवाजे पर फर्श टूटा, फाल्स सीलिंग गिरी

18 Aug 2026

झज्जर में सफाई कर्मियों ने नगर परिषद कार्यालय को ताला लगा गेट पर शुरु किया धरना

विज्ञापन

पानीपत में सावन के तीसरे मंगलगौरी व्रत पर मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, मंगला आरती के साथ की पूजा-अर्चना

18 Aug 2026

जीरा में पुलिस मुलाजिम पर दो बदमाशों संग ट्रक चालक से 2500 रुपये छीनने का आरोप

विज्ञापन

अचानक आई मौत: सड़क के आर-पार रस्सी से लकड़ी खींचते समय बाइक सवार का फंसा गया गला, मौके पर ही तोड़ा दम

18 Aug 2026

तेज बारिश से पंचकूला में जगह-जगह जलभराव, राहगीरों और वाहन चालकों को आई परेशानी

18 Aug 2026

चंडीगढ़ में भारी बरसात

Ujjain: भस्म आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा महाकाल ने चांदी के मुकुट में दिए दिव्य दर्शन

18 Aug 2026

VIDEO: 19 घंटे में मिले तीन शव, मृतकों में युवक-महिला और बच्ची; नहीं हो सकी पहचान

18 Aug 2026

नागपंचमी पर निकली नौका यात्रा, कजरी गायन से सजा आयोजन, VIDEO

18 Aug 2026

दिव्यांगजनों को वितरित किए गए सहायक उपकरण, VIDEO

18 Aug 2026

पशु चिकित्सालय में ध्वजारोहण न होने का वीडियो वायरल

18 Aug 2026

यात्रियों से भरी डग्गामार वाहन पलटी, हादसे का वीडियो वायरल

18 Aug 2026

कर्मचारियों और श्रमिकों की समस्याओं के समाधान की मांग, VIDEO

18 Aug 2026

ऋषिकेश में बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, एसडीआरएफ ने दो लोगों को सुरक्षित बचाया, देखें वीडियो

17 Aug 2026

शुक्लागंज: दो कारों में टक्कर, पोनी रोड तिराहे पर एक घंटे लगा जाम

17 Aug 2026

शुक्लागंज: गंगा का जलस्तर पांच सेमी. घटा, दुश्वारियां बरकरार

17 Aug 2026

शुक्लागंज: 12 मीटर चौड़ा होगा रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म, यात्रियों को मिल सकेगी बेहतर सुविधाएं

17 Aug 2026

कानपुर: खेरेपति बाबा और नागेश्वर मंदिर में पूजन के लिए उमड़े भक्त

17 Aug 2026

Rudraprayag: अगस्त्यमुनि में छात्रों के रिजल्ट में हुई गड़बड़ी का का आरोप, किया उग्र प्रदर्शन

17 Aug 2026

नागपंचमी और सोमवार के दुर्लभ संयोग पर शिवालयों में लगा भक्तों का रेला, VIDEO

17 Aug 2026

करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन पर होने लगा कामायनी एक्सप्रेस का ठहराव;video

17 Aug 2026

मडराक में सब्जी की दुकान में घुसा अनियंत्रित ट्रक, तीन की मौत

17 Aug 2026

बागेश्वर: नॉर्थ जोन बॉक्सिंग टूर्नामेंट के लिए मथुरा रवाना हुए बागेश्वर और कपकोट के 29 मुक्केबाज

17 Aug 2026

Champawat: चंपावत में श्रीमद्भागवत कथा का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ, भक्तिमय हुआ माहौल

17 Aug 2026

चंपावत: नशा मुक्त अभियान के तहत बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन, डीएम मनीष कुमार ने किया शुभारंभ

17 Aug 2026

टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटा पिकअप, बिखरा दूध का पैकेट; VIDEO

17 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed