फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Ceiling plaster falls at Lagnu school; Class 4 student injured.

Sirmour News: लगनू स्कूल में छत का प्लास्टर गिरा, चौथी कक्षा की छात्रा घायल

Tue, 18 Aug 2026 07:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
Ceiling plaster falls at Lagnu school; Class 4 student injured.
सीएचसी संगड़ाह में लगाए गए 11 टांके
विज्ञापन

घायल छात्रा को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल नाहन किया रेफर
एकमात्र शिक्षक बरामदे में पढ़ा रहे थे कक्षा, अचानक छत से टूटकर गिरा प्लास्टर
अभिभावकों ने स्कूल भवनों के समय पर निरीक्षण और मरम्मत की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
संगड़ाह (सिरमौर)। प्रारंभिक शिक्षा खंड संगड़ाह के तहत प्राथमिक पाठशाला लगनू में मंगलवार को छत का प्लास्टर गिरने से चौथी कक्षा की छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। प्लास्टर का बड़ा टुकड़ा छात्रा काव्या के सिर पर गिरा। इससे उसे गहरी चोट आई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संगड़ाह में उपचार के दौरान उसके सिर में 11 टांके लगाए गए। इसके बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल नाहन रेफर कर दिया।
स्कूल के एकमात्र शिक्षक मेलाराम शर्मा ने बताया कि वे मंगलवार को स्कूल के बरामदे में चौथी कक्षा के विद्यार्थियों को पढ़ा रहे थे। इसी दौरान अचानक छत से प्लास्टर का बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। उसकी चपेट में काव्या आ गई। शिक्षक ने तुरंत घायल छात्रा को नजदीकी आयुर्वेदिक औषधालय पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद छात्रा के पिता कपिल कंठ उसे सीएचसी संगड़ाह ले गए।
विज्ञापन

बरसात में छत में आती है सीलन
अध्यापक ने बताया कि जिस स्थान पर बच्चों को पढ़ाया जा रहा था, वहां छत से प्लास्टर गिरने का कोई स्पष्ट खतरा दिखाई नहीं दे रहा था। बरसात के दौरान छत में अक्सर सीलन आती है, लेकिन प्लास्टर अचानक इस तरह गिर जाएगा, इसका अंदाजा नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जर्जर स्कूल भवनों पर उठे सवाल
हादसे के बाद अभिभावकों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र की कई प्राथमिक पाठशालाओं के भवनों की हालत ठीक नहीं है। ऐसे में स्कूल भवनों का समय रहते निरीक्षण और मरम्मत किया जाना जरूरी है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।

विभाग की ओर से मानसून से पहले सभी स्कूलों को निर्देश जारी किए गए थे कि भवन में किसी तरह का खतरा दिखाई देने पर तत्काल विभाग को सूचित किया जाए। ऐसी स्थिति में कक्षाएं न लगाई जाएं।
-पूर्ण चंद शर्मा, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी
खंड शिक्षा अधिकारी से मामले की पूरी रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
-राजीव ठाकुर, शिक्षा उपनिदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed